खुल गया हिम मानव का रहस्य, जानिए रिसर्च में हुए बड़े खुलासे को

0
1367
This research reveals the mystery of Him manav cover 1

आपने हिम मानव या येति के बारे में बहुत सी रोमांचक घटनाएं सुनी होंगी और अब आखिरकार इसके रहस्य से पर्दा भी उठ चुका है। आपको बता दें कि एशिया के ऊंचे पर्वतीय इलाके में रहने वाले विशाल जीव को हिम मानव अथवा येति कहा जाता है। इनके ऊपर कई प्रकार की रोमांचक कहानियां भी सुनने को मिलती हैं। लोग इसे हमेशा से बर्फीले पहाड़ों पर रहने वाला राक्षस मानते रहें हैं। बहुत से लोगों ने अपनी पहाड़ी यात्रा में विशाल पद चिन्हों को देखा भी है और उनको इस विशाल जीव के पैरों के चिंह बताया है। जैसा की आप जानते हैं कि वर्तमान समय विज्ञान का है और अब हर चीज की खोज वैज्ञानिक तरीके से होने लगी है। हिम मानव पर भी वैज्ञानिक तरीके से शोध हुआ और उससे बड़े ही अनोखे और हैरान करने वाले नतीजे प्राप्त हुए हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि पहाड़ों पर विशाल इंसानो के जैसा दिखाई देने वाला दानव वास्तव में हिम मानव है ही नहीं।

हिम मानव वास्तव में है भालू –

This research reveals the mystery of Him manav 1image source:

वैज्ञानिक शोध में यह खुलासा हुआ है कि जिसको लोग अब तक हिम मानव कहते थे वह वास्तव में भालू है। वैज्ञानिक कहते हैं कि यह भालू की हिमालयन ब्राउन या एशियन ब्लैक या फिर तिब्बती ब्राउन प्रजाति में से एक हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ बफैलो कॉलेज ऑफ आर्टस एंड साइंस के शोधकर्ता कार्लोट लिंक्लिस्ट इस बारे में बताते हैं कि “जिस को लोग आज तक हिम मानव या येति कहते आ रहें थे उसकी हड्डियों, स्किन आदि के जेनेटिक प्रमाणों से उसके भालू होने के सबूत मिले हैं। इसका बात का पता म्यूजियम और प्रायवेट कलेक्शन में रखे गए येती के सबूतों की जांच करके लगा है।”

वैज्ञानिक यह मानते हैं कि समय के साथ साथ ऊंचे स्थानों पर रहने वाले पर्वतीय भालू अपने वातावरण के अनुसार बदल गए होंगे क्युंकि उनको भोजन के लिए ज्यादा दुरी तय करनी होती है इसलिए वे चार के बजाय 2 पैरों पर चलने लगे होंगे। प्रोफेसर कार्लोट लिंक्लिस्ट यह कहते हैं कि उनके द्वारा यह खोज पर्वतीय इलाकों के भालुओं पर की गई है और यह अब तक की सबसे सच्ची और सटीक स्टडी है। यह उनके विकास क्रम तथा सही इतिहास जानने में बहुत मददगार साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here