एलियंस का घर- समुद्र की गहराइयों में पिरामिड रूप में छुपा हैं यह स्थान

0
683
एलियंस

एलियंस के बारे में आज कौन नहीं जानता, पर उनके स्थान के बारे में लंबे समय से खोज जारी है हाल ही में समुद्र के नीचे एक पिरामिड को उनका घर कहा जा रहा है। असल में कुछ ही समय पहले गूगल अर्थ द्वारा समुद्र के अंदर की ऐसे स्थान की तस्वीरे ली गई हैं, जिसकी आकृति पिरामिड के रूप में है। इसको लेकर बहुत से वैज्ञानिकों में काफी हलचल का माहौल बना हुआ है, क्योंकि इसके मिलने के बाद कई प्रश्न खड़े हो गए हैं, जिनके जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं हैं। आपको बता दें कि जिस पिरामिड की तस्वीर सामने आई हैं वह कोई छोटा मोटा नहीं, बल्कि 8.5 मील से 11 मील लंबा चौड़ा पिरामिड है। अब वैज्ञानिक यह सोचने पर लगे हैं कि इतना बड़ा पिरामिड बनाना मानव के बस की बात नहीं है तब आखिर किसने यह बनाया है और क्यों इसको समुद्र के भीतर छुपा कर रखा गया है। इस पिरामिड से एक अजीबोगरीब रोशनी भी हर समय निकलती रहती है जो इसको और भी ज्यादा रहस्यमय बनाती है। इन सभी प्रश्नों को देखते हुए बहुत से लोग इस पिरामिड को एलियंस का बेस मान रहें हैं तो कुछ एलियंस का अड्डा।

एलियंस

Image Source:

दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना यह भी है कि यह दुनिया की सबसे पहली सभ्यता “अटलांटिस” शहर है, जो हजारों वर्षों पहले धरती से विलुप्त हो गया था। अर्जेंटीना में रहने वाले मार्केलो इगाजुस्टा लंबे समय से एलियंस पर खोज कर रहें हैं, वे इस पिरामिड को अटलांटिस शहर होने का दावा भी करते हैं। स्कॉट सी वेरिंग भी इसी प्रकार की खोज में लंबे समय से जुड़े हैं, वे इसको एलियंस का स्पेस शटल मान रहें हैं। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि असल में यह है क्या इसलिए अभी इस पर रिसर्च चल रही है और आने वाले समय में इसके रहस्य से पर्दा उठने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here