मिट्टी की खुशबू एक ऐसी सुंदर महक होती है जिससे वो सभी के दिलों तक छू जाती है और इस खुशबू को पाने के लिए दूर देश के लोग भी खींचे चले आते है, पर क्या आप जानते है कि आज के समय में इस मिट्टी की खूशुबू का भी इत्र बनाया जाने लगा है, इसकी महक अब भारत में ही नहीं दूर देशों में भी फैल रही है। भारत के इस गांव ने यहां की मिट्टी से एक खास प्रकार का इत्र तैयार किया है। जानें इसके विषय में…
 Image Source:
Image Source:
उत्तर प्रदेश का कन्नोज जिले में तैयार किया जाने वाला इत्र अब दुनियाभर में अपनी मिट्टी की खुशबू को बिखेर रहा है। अब यह जिला इत्र उद्योग के नाम से जाना जाने लगा है। इसका इत्र का पहली बार निर्माण बारिश के समय गीली मिट्टी से आने वाली खुशबू को देखकर ही किया गया है।
मिट्टी के इत्र को बनाने के लिए सबसे पहले तांबे के एक बड़े बर्तन में मिट्टी को काफी देर तक पकाया जाता है। फिर आसवन विधि के द्वारा पकी हुई मिट्टी की खुशबू को बेस ऑयल के साथ संघनित किया जाता है। इस प्रक्रिया से बेस ऑयल में मिट्टी की सौंधी-सौंधी खुशबू मिल जाती है और एक खुशबूदार इत्र तैयार हो जाता है।
 Image Source:
Image Source:
इस मिट्टी से बने इत्र की चर्चा उ.प्र. के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2015 में अपने फ्रांस दौरे के दौरान भी की थी, जिसमें उन्होंने कन्नौज के इत्र व्यापरियों की भरपूर प्रशंसा भी की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे भारत में कन्नौज जिले के इत्र कारोबारी एक ऐसे इत्र का निर्माण करते है जिसकी खुशबू दुनिया भर के इत्र से अलग होती है। जो आज पूरे विश्व में फैलकर उसे अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
