रहस्य- मौत के बाद हिन्दू ब्राह्मण के घर पैदा हुआ यह मुस्लिम

0
375

देखा जाए तो सामान्य वर्ग के लोगों में से किसी को साफतौर पर पता नहीं होता कि मौत के बाद इंसान का आखिर क्या होता है और क्या वह फिर से जन्म लेता है या नहीं? इस प्रकार के कुछ सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं। वहीं कभी-कभी इस प्रकार की घटनाएं भी होती हैं जो पूरे समाज को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर देती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही घटना लाये हैं जो किसी को भी पुनरजन्म के बारे में सोचने को विवश कर देगी।

muslim born in a hindu brahmin family after death 1Image Source:

यह घटना है यूपी की राजधानी लखनऊ के अन्तर्गत आने वाले एक छोटे से गांव की। इस गांव में एक मुस्लिम परिवार के मुखिया थे हैदर अली। उनका एक ही बेटा था। कुछ बड़ा होने के बाद में वह फलों को शहर में बेचकर घर के खर्च में हाथ बंटाने लगा था। एक दिन आम बेचने के लिए वह शहर गया था और एक ट्रैक्टर ने अचानक उसकी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण उसके पेट की हड्डियां अंदर की ओर धंस गईं और उसकी उस समय ही मौत हो गई।

muslim born in a hindu brahmin family after death 2Image Source:

इस घटना के ठीक 28 दिन बाद उसका जन्म एक हिन्दू ब्राह्मण परिवार में हुआ। वह बच्चा वर्तमान में भले ही हिन्दू धर्म में पैदा हुआ, परन्तु उसे अपने पूर्व जन्म की सभी घटनाओं के बारे में पता है। एक दिन घर के कुछ सदस्यों ने उसको नमाज पढ़ते देखा तो उससे ऐसा करने का कारण पूछा। तब उस लड़के ने अपने पूर्वजन्म की कहानी सभी को बताई। इसके बाद घर वाले उसको उसके पिछले जन्म वाले गांव में लेकर गए।

जब वह लड़का अपने घर पहुंचा तो उसने अपने पिता को पहचान लिया और उनको अब्बा कहने लगा। हैदर अली इस अचानक घटी घटना पर सकपका गए, उनको कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद हैदर अली को भी पूर्वजन्म की सभी बातें लड़के ने याद दिलाई और उसने अपने परिवार के सभी लोगों को पहचान लिया। इसके बाद हैदर अली के परिवार वालों ने युवक को अपने गले लगा लिया क्योंकि उनको अपना खोया हुआ बेटा मिल गया था। यह युवक हिन्दू धर्म के अनुसार ही पला बढ़ा परन्तु अपने पिछले जन्म के परिवार से भी उसके ताल्लुकात हमेशा बने रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here