डरावना पहाड़ – लोगों की लाश से बना है यह पहाड़, आज भी दफन हैं लाखों लोग

0
416

वैसे तो दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जिनको जानकार कोई भी चकित हो जाता है ,पर आज हम आप को एक ऐसे पहाड़ के बारे में जानकारी दे रहें हैं, जो लोगों की लाश से बना है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे पहाड़ के विषय में बता रहें हैं, जो की लोगों की लाशों से पटा पड़ा है और यहां का आलम यह है कि इस पहाड़ पर एक के ऊपर एक लाश दफन की हुई है, तो आइए अब आपको बताते हैं इस पहाड़ के बारे में।

image source:

यह पहाड़ हांगकांग में स्थित है और इस जगह का नाम “पोख फू लाम” है। यह विशाल पहाड़ अपने में लाखों लोगों की लाशों को समेटे हुए है। आपको बता दें कि इस पहाड़ पर दूर-दूर तक कब्रे ही फैली हैं और यहां लाखों कब्रें मौजूद हैं। यदि एक कब्र से दूसरी तक जाना होता है, तो सीढ़ियों का उपयोग करना होता है।

इस पहाड़ पर अकेले किसी के जाने की हिम्मत नहीं होती है। इस प्रकार से देखा जाएं तो यह एक बड़ा कब्रिस्तान है। आपको हम यह भी बता दें कि 1882 में यहां मृत लोगों को दफनाने का कार्य शुरू किया गया था और तब इसको “चाइनीज क्रिश्चियन सिमिट्री” कहा जाता था, तब से अब तक यहां निरंतर कब्रें बनाई जाती रही है और अभी भी यहां लोगों को दफनाने का कार्य चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here