बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए मंत्री ने पत्नियों को ठहराया जिम्मेदार

0
377

भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी समस्या है और यह समस्या हर जगह देखने को मिल रही है, लेकिन क्या हो अगर किसी देश के मंत्री इस समस्या के लिए पत्नियों को ही जिम्मेदार मानने लगें। जी हां, इंडोनेशिया के एक मंत्री ने बढ़ती भ्रष्टाचार की समस्या के लिए पत्नियों को एक मुख्य वजह बताया है।

मीडिया ने एक मौके पर जब इंडोनेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री लुकमान हकीम सैफुद्दीन से भ्रष्टाचार को लेकर कुछ सवाल पूछे तो उन्होंने उसका जवाब देते हुए कहा कि देश में जो दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार और रिश्वत के मामले बढ़ रहे हैं वो लोगों की पत्नियों की बढ़ती इच्छाओं के कारण ही हैं। जब कोई व्यक्ति अपनी पत्नी की ख्वाहिशों को पूरा नहीं कर पाता है तो उसे लोगों से रिश्वत लेनी पड़ती है।

indonesian-religious-affairs-minister-lukman-hakim-saifuddinImage Source :https://themuslimtimesdotinfodotcom.files.wordpress.com/

वैसे आपको बता दें कि इंडोनेशिया में इस समय भ्रष्टाचार की समस्या से शासन ही नहीं बल्कि प्रशासन तक जूझ रहा है। मंत्री हों या जज हर किसी को कभी ना कभी रिश्वत लेने के कारण जेल जाना पड़ा है। इस स्थिती को देखते हुए लुकमान हकीम सैफुद्दीन ने यह बेतुका बयान दिया है। जब से उनका यह बयान मीडिया में आया है तब से उनका काफी विरोध हो रहा है।

लुकमान हकीम सैफुद्दीन के बयान का विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए सीधे-सीधे महिलाओं पर निशाना साधना और उन्हें दोषी मानना कहीं से भी सही नहीं है। वैसे आपको बता दें कि हाल ही में किए एक सर्वे उन देशों का पता चला जहां सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। इस सर्वे के द्वारा बनाई गई सूची में इंडोनेशिया का 88वां स्थान था। इस सूची में कुल 168 देशों को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here