समुद्र में लगाया था गोता, बॉडी फूल कर हो गई गुब्बारा

0
346
समुद्र

 

वैसे तो बहुत से लोग समुद्र में खूब नहाने का आनंद लेते हैं पर हाल ही में एक एक व्यक्ति के साथ ऐसी घटना घटी है जिसको जानकर आप शायद समुद्र में कभी न नहाएं। आज हम आपको जो खबर दे रहें हैं उसको पढ़ने के बाद में आप समुद्र में सौ बार सोच कर ही नहाना पसंद करेंगे। सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह चौंकाने वाला मामला पेरू से सामने आया है। पेरू के मछुआरे “अलेजांद्रो रैमोस मार्टिनेज” ने मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गोता लगाया, पर जब वे बाहर आए तब उनके शरीर में एक अलग सी हरकत होने लगी और कुछ ही समय में उनकी बॉडी गुब्बारें की तरह से फूल गई। सी-फूड बेचने वाले रैमोस नामक व्यक्ति ने अलेजांद्रो के बारे में बताया कि “वे अक्सर समुद्र में गोता लगाकर ही मछलियां पकड़ते थे और इस बार भी उन्होंने मछलियां पकड़ने के लिए गोता लगाया था। लेकिन जब वे पानी से बाहर आए तब उसके शरीर में तेजी से दर्द होने लगा और उनके मसल्स तथा चेस्ट के भाग फूल गए। दर्द के चलते अलेजांद्रो खड़े भी नहीं हो पा रहें थे। कुछ लोगों की सहायता से उनको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।”

समुद्रImage Source:

अस्पताल के डॉक्टर भी अलेजांद्रो की इस परेशानी की असल वजह को नहीं समझ पाएं है। उनको सिर्फ यह पता लगा कि अलेजांद्रो के शरीर के अंदर नाइट्रोजन ज्यादा मात्रा में हैं। डॉक्टरों ने अनुमान लगाया कि पानी में गोता लगाते समय शायद पानी के अंदर मौजूद नाइट्रोजन अलेजांद्रो के शरीर के अंदर चली गई हो, पर असल में ऐसा संभव नहीं होता है। वर्तमान में अलेजांद्रो अस्पताल में भर्ती हैं और ऑक्सीजन देकर उनके शरीर की नाइट्रोजन की मात्रा को कम किया जा रहा है। अब तक 30 पर्सेट नाइट्रोजन अलेजांद्रो के शरीर से बाहर निकाली जा चुकी है। डाक्टरों का कहना है कि इस हालत में उनको ब्रेन हैमरेज और पैरालिसिस का खतरा है इसलिए डॉक्टर उन पर नजर बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here