23 फिट लंबे अजगर से निहत्था भिड़ गया यह शख्स, लड़ाई में किसकी हुई जीत ?

0
790
अजगर

 

भूमिका:- वैसे तो यह आम सुनने और देखने को मिलता है कि किसी व्यक्ति द्वारा सांप को पकड़ा गया। अक्सर सोशल मिडिया पर ऐसी वीडियोस वायरल होती है जिनमे एक आदमी और सांप आपस में भिड़ते नजर आते है। इन वीडियोस में ज्यादातर सांप ही संघर्ष करते नजर आते है पर आज हम आपको जिस किस्से के बारे में बताने जा रहे है उसमे एक सांप ने एक व्यक्ति को उसकी नानी याद करा दी। इस भिड़ंत में उस व्यक्ति के हौसले की भी दाद देनी होगी जो 23 फिट लंबे सांप से भीड़ गया।

आखिर क्यों भिड़ा यह व्यक्ति इस खतरनाक जीव से:-

यह घटना इंडोनेशिया की है। जहाँ एक 37 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड “रॉबर्ट निब्बन” को एक 25 फिट लंबे अजगर सांप का सामना करना पड़ा। दरअसल रॉबर्ट जब अपनी ड्यूटी से लौट रहा था तो रस्ते में उसने देखा की एक विशाल अजगर सांप ने 2 लोगों का रास्ता रोक रखा है। उनकी जान बचाने के लिए रॉबर्ट खुद सांप का सामना करने के लिए उसके आगे आ गए। वहां मौजूद लोगों की मानें तो काफी समय तक दोनों के बीच में लड़ाई होती रही और आखिर में रॉबर्ट इस लड़ाई में जीत गए।

अजगरImage Source:

लड़ाई में जीत की कीमत हाथ देकर चुकाई

हालाँकि इस लड़ाई में रॉबर्ट निब्बन ने सांप को हरा दिया पर इसकी कीमत उन्हें अपना एक हाथ गवा कर चुकानी पड़ी। लड़ाई के दौरान उनके हाथ की तकरीबन सभी हड़िया टूट गई थी।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अब तक का जो सबसे बड़ा अजगर पकड़ा गया है उसकी लंबाई 25 फिट की है तथा उसका रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। बहरहाल रॉबर्ट निब्बन की बहादुरी ने लोगों के दिलों में उनके प्रति असीम प्यार दिया है जिसने अपनी जान पर खेल कर 2 लोगों की जान बचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here