40 वर्षों से इस व्यक्ति ने नहीं पहना कोई भी कपड़ा, आज भी रहता है बिना कपड़े के

-

 

सामान्यतः हर व्यक्ति सभ्यता और शालीनता के दायरे में रहने के लिए कपड़े पहनता ही है, पर हाल ही में अपने देश में एक ऐसा युवक पाया गया है जिसने 40 वर्षों से अपने शरीर पर कोई कपड़ा नहीं पहना है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में जानकारी दे रहें हैं जिसने पिछले 40 वर्षों से अपने शरीर पर कोई कपड़ा पहना ही नहीं है और आज भी यह शख्स बिना कपड़े के ही सभी कार्य करता है।

यह शख्स बाजार जाता है, साईकिल चलाता है, सब्जियां लाता है, सभी की मदद भी करता है, पर ये जीवन के सभी कार्य बिना कपड़ों के ही करता है। आपको इस शख्स के बारे में जानकर हैरानी हो रही होगी। आपको बता दें कि इस शख्स का नाम “सुबल बर्मन” है और उम्र 45 वर्ष। यह शख्स पश्चिमी बिहार के कूचबिहार जिले के अंतर्गत आने वाले राजपुर गांव का निवासी है। इस शख्स को गांव का हर व्यक्ति जानता है। गांव के किसी भी व्यक्ति को सुबल के नग्न रहने पर कोई भी आपत्ति नहीं है।

कपड़ेImage Source:

एक बार बिना कपड़ों के रहने के कारण ही पुलिस सुबल को गिरफ्तार करके ले गई थी, पर सुबल की पैरवी के लिए सभी गांव वाले तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंच गए। पुलिस ने फिर सुबल को बाइज्जत छोड़ दिया। सुबल नामक यह व्यक्ति बिना कपड़ों के आखिर क्यों रहता है? इसके पीछे 40 वर्ष पुरानी घटना है। उस समय सुबल की स्किन पर लाल रंग के चकते उभर आये थे और उनमें काफी जलन तथा खुजली होती थी। उस समय सुबल की उम्र महज 5 वर्ष थी। डॉक्टरों के सुबल का चेकअप किया और बताया कि सुबल एक प्रकार की एलर्जी से ग्रस्त हैं, जो कपड़े पहनने से होती है। इस एलर्जी को “डायस्थिसिया” कहा जाता है। इसके बाद में सुबल ने अपने भाग्य तथा समय दोनों के साथ समझौता कर लिया। तब से वे नग्न ही रहते हैं और सभी कार्य बिना कपड़ों के ही करते हैं।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments