मुग़ल शासक की वंशज है यह महिला, आज जूझ रही है गरीबी से

0
420
मुग़ल शासक

इस बात से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे कि देश पर एक लंबे समय तक मुग़ल शासन रहा है। वर्तमान में इन मुग़ल शासकों के वंशज दानें दानें के मोहताज हैं। इसी क्रम में आज हम आपको मुग़ल शासक बहादुर शाह जफ़र की बहू के बारे में बता रहें हैं। आपको शायद यह बात कुछ अटपटी सी लगे पर यह सच है। आपको पता ही होगा कि मुगलों ने भारत पर लंबे समय तक राज किया है और उनके द्वारा निर्मित किये गए बहुत से स्मारक तथा सुंदर महल आदि आज भी उनकी याद दिलाते हैं। इससे अलग यह भी एक सच है कि आज उन मुगलों के वंशज दानें दानें को मोहताज हैं।

बहादुर शाह जफ़र के परपोते की हैं पत्नी –

बहादुर शाह जफ़र के परपोते की हैं पत्नीImage source:

आज जिस महिला की बात हम आपको बता रहें हैं। वह बहादुर शाह जफ़र के परपोते की पत्नी हैं। इस महिला का नाम “सुल्ताना बेगम” है। यह आज कोलकाता के एक स्लम में रहने को मजबूर हैं। यह ताज्जुब की बात ही कही जा सकती है कि जिसके पूर्वजो की देन को देखने के लिए लोग विदेशों से भारत आते हैं। उनकी वंशज यह महिला आज स्लम में रहने को मजबूर है।

बेहद खराब हैं हालत –

बेहद खराब हैं हालतImage source:

सुल्ताना बेगम के आर्थिक हालात बेहद खराब हैं। वह बेहद मुश्किल से अपने परिवार के लिए 2 वक्त की रोटी जुटा पाती हैं। इनके पति “स्वर्गीय प्रिंस मिर्जा मोहम्मद बेदार बख्त बहादुर” को 1980 तक सरकार की ओर से 400 रुपये महीना की पेंशन मिलती थी जो कि 2010 में 6 हजार हो गई थी। आज की महंगाई के हिसाब से देखें तो इतने पैसे में एक पूरे परिवार को चलाना बेहद मुश्किल है। सुल्ताना बेगम सरकार को अपनी और से कई बार खत भी लिख चुकी हैं लेकिन उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। कुछ लोगों का कहना है कि सरकार ने उनको एक घर तथा 50 हजार रुपये दिए लेकिन कुछ लोगों ने मिलकर उनके घर को कब्जा लिया। घर हाथ से निकल जाने के बाद वह सड़क पर आने को मजबूर हो गई। कुछ समय बाद उन्होंने एक चाय की दूकान खोली, जो बाद में बंद हो गई। इसके बाद वे अब एक चाल में 2 कमोरों के मकान में रहने को मजबूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here