यह भारतीय रहता है दुनिया के सबसे महंगे और आलिशान घर में

0
751

दुनिया में ऐसे अरबपतियों की कमी नहीं है जिनके पास एक से बढ़कर एक महंगी चीज़ें हैं। किसी के पास अपना खुद का सोने से बना प्राइवेट प्लेन है तो किसी के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों का कलेक्शन। लेकिन क्या आप जानते हैं उस भारतीय अरबपति के बारे में जिस के पास दुनिया का सबसे आलिशान और महंगा घर है?

फ़ोर्ब्स पत्रिका ने अपनी वेबसाइट पर 20 अरबपतियों के घरों की लिस्ट जारी की हैं, जिसमें इन सभी घरों को उनकी कीमत के अनुसार सूचीबद्ध किया गया है। इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पर एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के 5वे सबसे अमीर इंसान मुकेश अम्बानी के घर एंटिलिया को शामिल किया गया है। दुनिया का सबसे महंगा घर एंटिलिया मुंबई में स्थित है। यह घर 27 मंजिला है और इसे बनवाने में एक से दो अरब डॉलर के करीब खर्च आया था।

helipad-antilia-3Image Source :http://www.agent4stars.com/

इस घर की छह मंज़िल तक केवल गैरेज और पार्किंग है। इस घर में रहने के लिए काफी विशाल जगह है, जो करीब चार लाख स्क्वायर फुट में फैली है। इसके अलावा इसमें एक अति सुन्दर और आलिशान बाथरूम भी है, इस बाथरूम की छत को क्रिस्टल्स से सजाया गया है।

2-16Image Source :http://bogat.bg/

इस घर में हर तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस घर में तीन हेलीपेड हैं। साथ ही एक सिनेमा घर भी है। इतने आलिशान घर की देखरेख करने के लिए कर्मचारियों की फ़ौज चाहिए। आप यकीन नहीं मानेंगे लेकिन इस घर को संभालने के लिए 600 कर्मचारियों की आवश्यकता होती है।

5-East-75th-St.-4-9Image Source :http://www.6sqft.com/

इस लिस्ट में शामिल किए गए बाकि महंगे घर –

• दुनिया के सबसे महंगे घरों में एंटिलिया के बाद जिस घर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, वह ब्राज़ील के अरबपति लिलि साफ्रा का घर विला लियोपोल्डा। यह घर फ्रांस में स्थित है।

• इसके बाद अमेरिकी बिज़नेस मैन इरा रेन्नर्ट का घर फेअर फिल्ड इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। यह घर न्यूयॉर्क में स्थित है।

• दुनिया का चौथा सबसे कीमती घर भी एक भारतीय का ही है। यह घर भारतीय मूल के बिज़नेसमैन और स्टील किंग के नाम से प्रसिद्ध लक्ष्मी निवास मित्तल का है। इस आलीशान घर का नाम केंसिंगटन पैलेस है।

• इस लिस्ट में 5वे नंबर पर नाम आता है, अरबपति रिनट अखमेतोव के घर वन हाइड पार्क का व छठे श्तां पर हैं ओरेकल कंपनी के फाउंडर लैरी एलिसन का। इनका कीमती घर एलिसन स्टेट अमेरिका के केलिफोर्निया में स्थित है।

• इसके बाद सातवें नंबर पर रूसी बिज़नेसमैन रोमन अब्रामोविच का घर केसिंग्टन पैलेस गार्डेन है जो लंदन में स्थित है।

• आठवें नंबर पर केन ग्रिफिन का घर ब्लासम इस्टेट है जो फ्लोरिडा में स्थित है।

• नौवें नंबर पर वॉशिंगटन स्थित बिल गेट्स का घर शनाडू 2.0 है व 10वे नंबर पर जो सबसे महंगा घर है वह मसायोशी सोन का माउंटेन होम रोड है।

• इस लिस्ट में बिज़नेसमैन मित्तल का एक अन्य घर ताज मित्तल 16वे नंबर पर है। यह घर लंदन के बिलियनायर रो में है। इस घर के निर्माण में उसी संगमरमर का इस्तेमाल हुआ है जो ताजमहल में लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here