इस भारतीय युवा ने बनाया खुद का पर्सनल देश, पापा को बनाया प्रधानमंत्री और खुद हैं राजा

0
422
भारतीय

 

हम सब भारत में रहते हैं। इसी देश में रहने वाले एक लड़के ने अपना खुद का एक नया देश बना लिया हैं। वर्तमान में यह देश और इसको बनाने वाला भारतीय लड़का काफी प्रसिद्ध हो रहें हैं। आपको यह बात जानकर हैरानी जरूर हो रही होगी, पर असल में यह बात सच हैं। भारत के एक लड़के ने अपना खुद का एक नया देश बनाया हैं और वह खुद इस देश का राजा हैं। इस लड़के का नाम “सुयश दीक्षित” हैं। सुयश वैसे तो भारत के इंदौर का रहने वाला हैं पर इसने जो देश बनाया हैं वह इजिप्ट और सूडान के बीच स्थित हैं।

ऐसे बना “किंगडम ऑफ़ दीक्षित” देश –

भारतीयImage Source:

असल में सूडान तथा इजिप्ट के बीच में सुयश ने एक स्थान देखा जो न सिर्फ खाली था बल्कि उस पर किसी का कोई हक़ भी नहीं था। इस स्थान का नाम वैसे “ताविल” हैं। इसको सुयश ने अपना देश बनाने के लिए चुना। इसका नाम उन्होंने “किंगडम ऑफ़ दीक्षित” रखा हैं। सुयश ने इस बात की सूचना सभी को फेसबुक के जरिये दी तथा एक झंडा भी फहराया। अब वे चाहते हैं कि यूएन उनके इस नव-निर्मित देश को मान्यता दे। फेसबुक पर ही सुयश ने खुद को इस देश का राजा भी घोषित कर डाला हैं।

उन्होंने बताया कि वे इस स्थान तक 319 कि.मी का कठिन सफर करके पहुंचे हैं। इस जगह आने के लिए कोई सड़क भी नहीं थी। जब वे इजिप्ट से निकल रहें थे तो वहां शूट ऐट साइट के ऑर्डर जारी हो चुके थे। वहां से वे बहुत मुश्किल से अपनी जान बचा कर इस स्थान तक पहुंचने में कामयाब हो पाए हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह इलाका करीब 900 स्‍कवायर फीट का हैं और यहां पर किसी देश का कोई अधिकार भी नहीं हैं। मैंने इस स्थान पर बीजों को डालकर पानी लगाया हैं ताकि इस स्थान पर पेड़ उग सकें।

पिता बने प्रधानमंत्री –

भारतीयImage Source: 

अपने इस देश का मिलिट्री हेड, राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री सुयश ने अपने पिता को बनाया हैं। उन्होंने खुद को इस देश का राजा घोषित किया हैं तथा एक वेबसाइट (https://kingdomofdixit.gov.best) भी बनाई हैं। इस पर कोई भी व्यक्ति किसी भी पद के लिए अप्लाई कर सकता हैं। इस देश की राजधानी का नाम सुयश ने अपने ही नाम के अनुरूप “सुयशपुर” रखा हैं।

वर्तमान में इस देश की टोटल आबादी महज एक व्यक्ति हैं। 5 नवंबर 2017 को सुयश ने इस नए देश को बनाया था। आपको यह बात हैरान करेगी की इस देश की राष्ट्र पशु छिपकली हैं। असल में सुयश ने इस स्थान पर सिर्फ छिपकली को ही देखा इसलिए उन्होंने छिपकली को ही अपना राष्ट्र पशु बना डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here