पैसों कमाने हेतु संरक्षित प्रजाति के जीवों को खाती थी ये लड़की

0
491
संरक्षित प्रजाति

पैसों और फेमस होने की चाहत में अक्सर लोग अपनी हदे पार कर इंसानियत को ही भूल जाते है। कुछ ऐसा ही हाल कंबोडिया की इस यूट्यूबर लड़की का है। इस लड़की का नाम लिन टुच है, यह यूट्यूब पर अपना एक चैनल चलाती है। जिसमे वह जंगली जानवरों को खाते की वीडियो अपलोड करती है। लिन ने अब बहुत सी वीडियो अपलोड की है जिसमे वह अलग अलग जानवरों को मार कर खाती दिख रही है। अपनी इन वीडियो से लिन काफी कमाई करती है। इतना ही पैसों की भूख ने इस लड़की को इस कदर पागल बना दिया है कि हाल ही डाली वीडियो में लिन ने सरंक्षित प्रजाति की एक दुर्लभ बिल्ली को मारकर खा लिया।

1- अब तक इन जानवरों को खा चुकी है लिन

अब तक इन जानवरों को खा चुकी है लिनImage source:

लिन ने जब अपने इस चैनल की शुरुआत की थी तो वह अपने पति के साथ इस प्रकार की वीडियो बनाती थी। मगर बाद में वह अकेले ही ये वीडियो बनाने लगी। अपनी इन वीडियो में लिन सांप, मेंढक, जंगली पक्षी और तरह तरह के समुद्री जीव खाती दिखती है।

2- संरक्षित प्रजातियां भी नही छोड़ी

संरक्षित प्रजातियां भी नही छोड़ीImage source:

अपनी वीडियो पर अधिक वियू और लाइक्स के चक्कर में लिन ने संरक्षित प्रजातियों के जीवों को भी खाना शुरु कर दिया। इन्हें मार कर खाने की वीडियो को वह अपने चैनल पर अपलोड कर चुकी है। इन जीवों में फिशिंग कैट, किंग कोबरा और हेरॉन पक्षी शामिल है।

3- वीडियो के जरिये ही आई काबू

 वीडियो के जरिये ही आई काबूImage source:

लिन की इन वीडियो के वायरल होने पर यह मामला देश के पर्यावरण मंत्रालय की नजर में भी आ गया। जिसके बाद मंत्रालय ने लिन के खिलाफ कार्यवाही करने का आदेश दिया। इसी के चलते लिन की खोज शुरु हुई। पुलिस लिन और उसके पति को कंबोडिया के उसी जंगल से गिरफ्तार किया जहां पर यह लोग वीडियोज बनाते थे।

5- अपने बचाव में बोले दोषी..

अपने बचाव में बोले दोषीImage source:

गिरफ्तारी के बाद इन दोषियों ने अपने बचाव में कहा कि उन लोगों ने किसी भी जानवर का शिकार नही किया है। इन्हें खाने के लिए वह पहले इन्हें मार्केट से खरीदते थे और फिर इन्हें खाते का वीडियो बनाते थे। फिलहाल मंत्रालय द्वारा इस मामले की जांच आदेश दिए गए है जिसके पूरा होने के बाद ही इनकी सजा की अवधि तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here