मूवी को देखने से पहले हर बार गर्भवती हो जाती थी यह लड़की, वास्तविकता जानकर दंग रह जायेंगे आप

0
407
This girl becomes pregnant before watching any movie cover

क्या फिल्म देखने से पहले अचानक हर बार कोई लड़की गर्भवती हो सकती है। शायद नहीं पर हालही में एक ऐसा मामला सामने आया है। इस खबर को जब आप पहली बार पढ़ोगे तो आपको शायद कुछ हैरानी हो पर जैसे जैसे आप इस खबर को पढ़ते जायेंगे वैसे वैसे आपको हंसी भी आती जाएगी। असल में दुनिया में बहुत से लोग मनमौजी किस्म के होते हैं। ये लोग वही करते हैं जो इनके मन में होता है। ऐसे लोग अपने कुछ कारनामों के कारण काफी फेमस भी हो जाते हैं। आज जिस लड़की के बारे में हम आपको बता रहें हैं उसकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है जिसको जानकर आप हैरान जरूर रह जायेंगे।

मूवी देखने से पहले हो जाती थी प्रेग्नेंट

This girl becomes pregnant before watching any movie 1image source:

इस लड़की का नाम “एंजेला ब्रिस्क” है। जब कभी भी यह लड़की मूवी देखने के लिए जाती थी तो महेशा ही गर्भवती हो जाया करती थी। आप इन शब्दों को पढ़ कर चौंक गए होंगे, पर यह सही बात है। असल बात यह है कि यह लड़की कभी प्रेग्नेंट होती ही नहीं थी बल्कि जब कभी यह लड़की फिल्म देखने के लिए जाती थी तब अपने पेट पर एक गोल फोम बांध लेती थी ताकि देखने में यह गर्भवती महिला लगे।

इसलिए करती थी ऐसा

This girl becomes pregnant before watching any movie 2image source:

जैसा की आप जानते ही होंगे कि सुरक्षा कारणों की वजह से थियेटर के अंदर कोई भी खाने पीने का सामान नहीं ले जाने दिया जाता है। इस लड़की ने अपने सामान को थियेटर के अंदर ले जाने के लिए ऐसा किया था। इस तरकीब से यह लड़की अपने पेट पर लगे फोम के अंदर स्नैक्स आदि चीजें भर लेती थी और सफलता से थियेटर के अंदर ले जाती थी। जब इस लड़की को पुलिस ने पकड़ा तो इसकी पोल खुल गई और इस वजह को जानकर पुलिस वाले भी हैरान हुए। एक बार जब यह लड़की थियेटर के अंदर ऐसी ही अवस्था में जा रही थी तो उसके पेट में किसी विस्फोट जैसी आवाज को सुनकर सुरक्षा कर्मियों ने इस लड़की की दोबारा जांच की, तब जाकर इसकी पोल खुली। इस लड़की ने अपनी कहानी ट्विटर पर खुद ही बताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here