खुद को गोली मारने के बाद भी जिंदा रहा यह शख्स

0
301

आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे है जिसे सुनने के बाद आप को बेहद ही हैरानी होगी। इस मामले में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। लेकिन गोली लगने के बाद भी इस शख्स को यह महसूस ही नहीं हुआ कि उसे गोली लग गई है और वह रोजाना की ही तरह अपना काम करता रहा। दो दिन बाद जब इसने अपनी शर्ट उतारी तब इस व्यक्ति के होश उड़ गए।

This florida man remains alive even after shooting himself Image Source:

गोली लगने पर व्यक्ति को बहुत तेज दर्द होता है। साथ ही गोली ही से व्यक्ति मर जाता है। लेकिन फ्लोरिडा के एक शख्स खुद को ही गलती से गोली लग गई। इस व्यक्ति का नाम है माइकल ब्लेविंस। 37 वर्षीय माइकल ब्लेविंस के पास .22 कैलिबर की बुलेट है। इस बुलेट को माइकल घर पर ही साफ कर रहें थे। माइकल जब इस बंदूक को साफ कर रहें थे पर बंदूक उनके सीन के पास ही थी। तभी माइकल का कुत्ता उन पर कूद गया। इसके बाद वह जैसे ही बंदूक साफ करके उठे, उनको पीठ में दर्द होने लगा। इस जगह पर उन्हें पहले भी चोट लग चुकी थी। दर्द होन की वजह से माइकल जमीन पर गिर गया। जैसे ही माइकल गिरा उसका सिर उसकी मेज से लग गया तभी गलती से ही गोली चल गई। गोली माइकल के हाथ में लगी और उसे गोली का अहसास तक नहीं हुआ। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि माइकल पीठ के दर्द को ठीक करने के लिए दवाई का सेवन कर चुका था। जिससे उसका शरीर सुन हो गया था और गोली लगने की स्थिति में उसे दर्द नहीं हुआ। इसके बाद दो दिनों तक माइकल रोजाना की तरह ही सामान्य तरीके से सभी काम करता रहा। लेकिन जब दो दिनों बाद उसने अपनी शर्ट उतारी तो उसे खून के धब्बे नजर आए। साथ ही शरीर में एक घाव भी दिखा। तब जाकर उसे पाता चला कि उसको गोली गली है। इसके बाद वो अस्पताल में गया। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की कि माइकल सही कह रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here