मछुआरे के जाल में फंसी दुनिया की सबसे बड़ी मछली, देख कर आप भी रह जाएंगे हैरान

0
1000
मछली

 

कई मछुआरों के हाथ समुद्र से ऐसी चीजें लग जाती हैं जो दुनिया के लिए अजूबे से कम नहीं होती हैं। मछुआरे का मुख्य काम जाल लेकर समुद्र को टटोलना ही होता है, पर कभी कभी कुछ ऐसा होता है जो मछुआरे सहित सभी लोगों को चौंका देता है। आपको हम बता दें कि हाल ही में एक ऐसी ही घटना घटित हुई है जिसमें एक मछुआरें के जाल में दुनिया की सबसे बड़ी मछली फंस गई। आपको हम यह भी बता दें कि इस मछली का वजन 1100 किलो का है। इस मछली की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने इसकी फोटो शेयर करनी शुरू कर दी। बहुत लोगों ने इस मछली की तस्वीर पर अपने विचार भी दिए थे। इस मछली का शरीर इतना बड़ा था कि उसके सामने हर व्यक्ति बौना नजर आ रहा था। आपको इस मछली की तस्वीर देख कर ऐसा लग सकता है कि यह तस्वीर फोटोशॉप्ड की मदद से बनाई गई है, पर हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह इस मछली की वास्तविक तस्वीर है।

मछलीImage Source:

आपको हम बता दें कि यह घटना पश्चिमी रूस के ‘सैकलिन’ नामक स्थान की है। इस स्थान पर एक “सनफिश” मछुआरें के जाल में आकर फंस गई। काफी मशक्कत के बाद में इस मछली को कई लोगों द्वारा समुद्र से बाहर निकाला गया। आपको हम बता दें कि इस मछली को मूनफिश और मोला भी कहा जाता है। 1100 किलोग्राम की इस विशाल मछली को देख कर मछुआरे तथा लोग सभी हैरान थे। आम लोगों ने तुरंत इस मछली के साथ में अपनी सेल्फी लेनी शुरू कर दी। इस मछली को पकड़ने वाले मछुआरे का कहना था कि उसने आज तक कभी इतनी बड़ी मछली को नहीं देखा है। जब यह मछली इन मछुआरों के हाथों में आई तब तक वह सड़ चुकी थी इसलिए इस मछली को जंगली जानवरों के लिए जंगल में छोड़ दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here