इस मछली ने मछुआरों को बना दिया करोड़पति, जानें इसके बारे में

0
310

मछलियों के व्यापार के बारे में तो आपने सुना ही होगा पर क्या आप जानते हैं कि एक मछली ही किसी भी व्यक्ति को करोड़पति बनाने के लिए काफी होती है, आज हम आपको बता रहें हैं एक ऐसी ही मछली के बारे में जिसने कई मछुआरों को बना दिया करोड़पति, जी हां, सिर्फ एक मछली की सहायता से कई मछुआरे करोड़पति बन गए हैं। यह घटना है ओमान देश की, यहां के कई मछुआरों को ह्वेल मछली की उल्टी समुद्र पर तैरती मिली है और यह उल्टी अपने में बहुत कीमती वैक्स होती है। इसका उपयोग परफ्यूम बनाने से लेकर कई अन्य कार्यों में किया जाता है। इस उल्टी के मिलने के कारण अब इन मछुआरों को 25 लाख अमेरिकी डॉलर मिलने जा रहें हैं।

fish-oil1Image Source:

इन मछुआरों ,में से एक खालिद नामक मछुआरे ने इस बारे में बताते हुए कहा है कि “बचपन से वो समुद्री लॉटरी जीतने का सपना देख रहा था। आखिर 30 अक्टूबर को सुबह उसे और उसके दो दोस्तों को एम्बरग्रिस तैरता हुआ नजर आया। इसमें से बहुत ही गंदी बदबू आ रही थी। खालिद ने बताया कि हम लोगों ने एक रस्सी की मदद से उसे इक्ट्टा किया और नाव में ले आए।”,

fish-oil2Image Source:

खालिद आगे कहता है कि “इसे बेचने के बाद मैं अपना करियर बदलने का मन बना रहा हूं। मैं बेहतर जीवन जीने के लिए रियल एस्टेट में जाना चाहता हूं। रिपोर्ट के अनुसार अगर अच्छी कीमत मिली तो तीनों मछुआरों को 10 लाख ओमानी रियाल (लगभग 2,597,099 अमरीकी डॉलर) मिल सकते हैं।”, जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि ह्वेल मछली की उल्टी को ” एम्बरग्रिस” कहा जाता है और यह ह्वेल मछली की आंतो से रिसने वाले पदार्थों से मिलकर बनी होती है, यह एक बहुत कीमती वैक्स होती है और इसका उपयोग कई कार्यो में किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here