इस बुजुर्ग कपल ने मनाई अपने विवाह की100 वीं सालगिरह, जानें इनके बारे में

0
462
बुजुर्ग कपल

शादीशुदा जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम तथा विश्वास अपना एक अहम महत्त्व रखता है। इसी प्रेम और विश्वास के सहारे भारत के एक कपल ने अपने वैवाहिक जीवन का एक बहुत लंबा अरसा तय किया है। आपको बता दे कि इस बुजुर्ग कपल ने हाल ही में अपनी 100वीं वैवाहिक सालगिरह मनाई है। यह कपल पंजाब राज्य बठिंडा का निवासी है। बठिंडा के गांव हररंगपुरा के निवासी भगवान सिंह की वर्तमान उम्र 120 वर्ष है। वही उनकी धर्म पत्नी धन कौर की उम्र 122 वर्ष है। इस कपल के 6 बच्चे हैं। जिनमें 5 लड़कियां तथा 1 लड़का है। सबसे बड़ी लड़की की उम्र 90 वर्ष है। वहीं लड़के नत्था सिंह की उम्र 55 वर्ष हैं। जागरूकता न होने के कारण यह कपल अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करा पाया है।

बुजुर्ग कपलImage source:

नत्था सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “उनके पिता का जन्म 1898 में हुआ था। वे जीवन भर शाकाहारी रहें तथा हमेशा नशो से दूर रहें। वर्तमान में उम्र अधिक होने के कारण वे बोल भले नहीं पाते पर इतनी आयु में भी वे और उनकी मां दोनों साथ खेतों में कार्य करते थे।” इस समय भगवान सिंह तथा धन कौर की चौथी पीढ़ी चल रही है और सभी लोग सुख से रह रहें हैं। इस प्रकार से इस कपल ने अपने बीच के प्रेम तथा विश्वास के सहारे एक लंबी उम्र के पड़ाव को पार कर डाला है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here