30 वर्ष बर्फ में जमे रहने के बाद जिंदा निकला यह जीव

0
313

वाटर बीयर, इस जीव के बारे में भले ही आप ना जानते हों, पर यह ऐसा जीव है जो हर विषम परिस्थति में जीवित रहने की योग्यता रखता है। इस पर किसी भी प्रकार के वातावरण का या किसी भी तरह के विनाश का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। भले ही इस धरती पर किसी भी प्रकार की आपदा आ जाए, चाहे कोई भी उल्कापिंड इससे टकरा जाए ये तब भी जीवित ही रह सकता है। जापान की एक प्रयोगशाला में इस जीव को-20 डिग्री सेल्सियस वाले तापमान में कम से कम 30 वर्षों तक एक बर्फीले बॉक्स में जमाये रखा लेकिन इतनी लंबी अवधि को पार करने के बाद भी ये जीव दोबारा जीवित हो गया है। इस तरह की हैरत को देख वैज्ञानिक भी अचंभित से रह गए कि आखिर ये जीव जिंदा कैसे है।

A water bear (Paramacrobiotus craterlaki).Image Source:

इस छोटे से समुद्री जीव को जापान के वैज्ञानिकों के एक दल ने वर्ष 1983 में अंटार्कटिका से प्राप्त किया था। उस समय यह जीव बर्फ की काई में जमा हुआ मृत अवस्था में पड़ा था, शोध दल उसे वहां से उठाकर जापान ले आए और यहां पर लाकर उसे गर्मी वाले स्थान की जगह बर्फ वाले ही एक बॉक्स में रख दिया। यह बॉक्स तीस वर्षों तक वैसे ही पड़ा रहा।

जानकारी के लिए बता दें कि इस जीव को वैज्ञानिकों ने माइनस 20 डिग्री के तापमान में रखा। तीस वर्षों के बाद दूसरे दल ने इस जीव को बक्से से बाहर निकाला और उसे पोषक तत्वों से भरे एक बॉक्स में रख दिया। कुछ समय के बाद ही यह जीव कुछ क्रियायें करने लगा जिसे देख वहां के लोगों को अचंभा सा हुआ। अब लोग इसे ‘स्लीपिंग ब्यूटी’ के नाम से भी बुलाते हैं। दरियाई घोड़े के समान दिखने वाला यह जीव “वाटर बीयर” अब जिंदा हो गया है और इससे अंडे भी विकसित होने लगे है। यह एक ऐसा जीव है जो कई दशकों तक बिना हवा पानी के भी जीवित रहता है। किसी भी चीज के न मिलने का बाद भी यह 200 साल तक जीवित रह सकता है। यदि कभी किसी विनाश से मानवजाति का अंत हो भी गया, तब भी यह जीव जीवित ही रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here