रातोंरात करोड़पति बन गया यह साधारण हलवाई, जानें कैसे

0
330

समय जब ठीक होता है तो कोई भी व्यक्ति बड़े लेवल पर बिना किसी मेहनत के आसानी से पंहुच जाता है, हालही में एक व्यक्ति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जो की अचानक ही करोड़पति बन गया। जी हां, यह हालही में एक साधारण हलवाई करोड़पति बन गया। यह घटना है फतेहाबाद की, यहां के निवासी आजाद सिंह हलवाई का कार्य करते है। किसी भी दूसरे कार्यों से दूर आजाद सिंह एक साधारण सी लाइफ जीने वालों में से एक हैं, यही कारण रहा कि आजाद सिंह ने कभी भी लॉटरी नहीं खरीदी, पर अचानक मन में आए विचार के कारण पंजाब स्टेट लॉटरी से आजाद सिंह ने एक लॉटरी खरीद ली और उनकी किस्मत का सितारा बुलंद निकल, जिसके बाद में उनका 1.5 करोड़ का ईनाम लॉटरी में निकल गया और वो रातोंरात करोड़पति बन गए। वर्तमान में आजाद सिंह के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आजाद सिंह का कहना है कि कुछ समय पहले वे सिरसा गए और वहां उन्होंने अचानक यूं ही न्यू ईयर-लोहड़ी बंपर का 200 रूपये का लॉटरी टिकट खरीद लिया, हालांकि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे इससे करोड़पति बन जाएंगे। आजाद सिंह का कहना है कि वे इस लॉटरी की रकम को कुछ धार्मिक कार्यों में लगाएंगे तथा कुछ सामाजिक कार्यों में लगाएंगे और बची रकम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here