अपनी शादी पर 3.2 किलोमीटर लंबी साड़ी पहन कर दुल्हन ने किया लोगों को हैरान

-

 

अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए लोग अक्सर नए नए फार्मूले अपनाते हैं। इनमें से कुछ फार्मूले बहुत ज्यादा हिट हो जाते हैं तो कुछ फार्मूले फेल हो जाते हैं। कुल मिलाकर हर आदमी यह चाहता है कि उसकी शादी को दुनियां के लोग लंबे समय तक याद रखें, इसलिए कई बार लोग कोई न कोई तिकड़मबाजी करते ही रहते है। आज हम आपको जिस शादी के बारे में बता रहें हैं, वह वर्तमान में इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। असल में अपनी शादी को हिट बनाने के लिए दुल्हन तथा दूल्हे द्वारा जिस फार्मूले को अपनाया गया वह इतना अजीब था कि उसे देख लोग हैरान रह गए और इसलिए यह खबर वर्तमान में खूब वायरल हो रही है। आइये अब हम आपको विस्तार से बताते हैं इस फार्मूले के बारे में।

शादीImage Source:

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि यह शादी श्रीलंका में हुई थी। इस शादी में श्रीलंका के केंद्रीय प्रदेश के मुख्य मंत्री भी शामिल हुए थे। इस शादी में दूल्हे तथा दुल्हन ने अपने शरीर कर राजसी वस्त्र पहने हुए थे। दुल्हें ने अपने सिर पर मुकुट लगाया हुआ था वहीं दूसरी और दुल्हन ने भी रानी वाली पोषक पहनी हुई थी। इस शादी की सबसे ख़ास बात रही दुल्हन की साड़ी। बता दें कि दुल्हन ने जो साड़ी अपने विवाह में पहनी हुई थी वह 3.2 किलोमीटर लंबी थी और इस साड़ी को कैरी करने के लिए स्कूल के 250 विद्यार्थियों को लगाया गया था। इन 250 विद्यार्थियों में 100 से अधिक छात्रा “फ्लावर गर्ल” के रूप में थी। दुल्हन और दूल्हा इस दौरान पैदल चल रहे थे। यह सारा दृश्य श्रीलंका के कैंडी क्षेत्र के सेन्ट्रल डिस्ट्रिक मेन रोड पर चल रहा था और इसको देख कर लोग हैरान हो रहें थे। बताया जाता है इस साड़ी को दुल्हन ने स्वयं अपने हाथों बनाया था।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments