यह है असली पाताल लोक, जमीन के भीतर मिली एक नई दुनिया

0
497
पाताल

 

आपने अक्सर पाताल लोक के बारे में काफी कुछ सुना होगा। पाताल लोक से जुडी कई पौराणिक कहानियां भी हैं, जिनमें धरती के नीचे किसी अलग ही दुनियां का वर्णन किया जाता है। आज हम आपको जिस पाताल के बारे में बता रहें हैं वह भी जमीन के नीचे बनी एक अलग ही दुनियां है। इस पाताल की तस्वीरें देख कर आपको विश्वास नहीं होगा की जमीन के नीचे इतनी ज्यादा सुख सुविधापूर्ण दुनियां भी हो सकती है। आपको बता दें कि यह पाताल दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में है। दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में कूबर पेडी नामक एक गांव है। इसी को पाताल कहा जाता है। असल में यहां पर रहने वाले लोग जमीन के नीचे रहते हैं और वहीं निवास करते हैं। आपको बता दें कि दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के इस क्षेत्र में “ओपल” नामक रत्न की खदाने हैं। ये लोग इन्हीं खदानों में निवास करते हैं।

पातालImage Source: 

यह क्षेत्र “ओपल केपिटल ऑफ द वर्ल्ड” भी कहलाता है क्योंकि इस क्षेत्र में दुनियां की सबसे ज्यादा ओपल की खदाने हैं। यहां रहने वाले लोगों के घर ऊपर से आपको सामान्य ही नजर आएंगे इनके असली निवास स्थल तो ज़मीन के निचे बसे हुए है। जिनमे आपको हर प्रकार की सुख सुविधा का साजो समाज मिलेगा। इन घरों के कमरे किसी होटल से कम नहीं है। इस क्षेत्र में 1915 में खदान का कार्य शुरू किया गया था।

पातालImage Source: 

यह स्थान असल में रेतीला है इसलिए गर्मी के दिनों में यहां का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तथा सर्दियों में कम हो जाता है। यहां पर काम करने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी इसलिए खदान में काम करने वाले लोगों को खाली पड़ी माइंस में रहने के लिए शिफ्ट कर दिया गया। अब जमीन के अंदर के इन घरों में गर्मीं के दिनों में न तो ए.सी की जरुरत पड़ती है और न ही सर्दियों में हीटर की। आपको जानकर हैरानी होगी की यहां पर करीब 1500 घर इसी प्रकार से जमीन के नीचे बने हुए हैं। यहां के लोगों ने अपने हर घर में प्रत्येक सुविधा का सामान रखा हुआ है। कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग यहां पर अक्सर होती रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here