काला मुर्गा – जिसका सिर्फ रंग ही नहीं बल्कि मीट भी काला ही है

0
831

वैसे तो आपने बहुत से मुर्गे देखें ही होंगे पर क्या आप जानते हैं कि एक मुर्गा ऐसा भी है जो की पूरा काले रंग का है और वह न सिर्फ बाहर से काले रंग का है बल्कि उसका मीट भी काला ही है, यदि नहीं जानते तो आज हम आपको एक ऐसे ही मुर्गे के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। यह मुर्गा अमेरिका का एकमात्र ही ऐसा मुर्गा है जिसका रंग काला है और यह मुर्गा अमेरिका में रहता है। इस मुर्गे की प्रजाति Ayam Cemani है जो इंडोनेशिया में पाई जाती है, यह बेहद महंगी प्रजाति है।

Image Source:

इस प्रजाति के मुर्गे का बच्चा भी 200 डॉलर का मिलता है, वर्तमान में कई वेबसाइट इसी प्रजाति का बताकर कई अन्य मुर्गे बेच रही हैं, लेकिन आप यह जरूर जांच लें कि क्या मुर्गा वास्तव में उसी प्रजाति है या नहीं। इंडोनेशिया में इस प्रजाति के किसी भी मुर्गे को मारना गैरकानूनी माना जाता है, वहां पर इस प्रजाति के मुर्गे को भगवान और इंसान के बीच की डोरी माना जाता है, इंडोनेशिया में आप सिर्फ इसको पाल सकते हैं पर मार नहीं सकते। यह देखने में बहुत सुंदर लगता है। इस मुर्गे को अमेरिका में एक्सपोर्ट किया गया था पर अब अमेरिका में इस प्रजाति के मुर्गे को एक्सपोर्ट करना भी बैन कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here