दुर्लभ जंतु – अपने को सिकोड़कर गेंद जैसा बना लेता हैं यह जंतु

0
351

वैसे तो दुनिया में तरह-तरह के जीव हैं पर हालही में एक ऐसा जंतु दिखाई पड़ा है जो की अपने को गेंद के जैसा बना लेता है। लोग इस जंतु को देखकर घबरा गए हैं। जी हां, हाल ही में एक ऐसा जंतु देखने को मिला है जो कि बहुत दुर्लभ प्रजाति का है और इसकी खासियत यह है कि अपने यह शरीर को सिकोड़ कर गेंद जैसा बना लेता है। इस जंतु का नाम “पैंगोलिन” है और यह दुनिया के दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। यह जंतु हालही में भोपाल के जिला होशंगाबाद के सिवनी मालवा नामक कस्बे में देखने को मिला है। इसको देखने के बाद में लोग काफी घबरा गए और उन्होंने वन विभाग की टीम को फोन कर दिया। जिसके बाद में वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन नामक इस जंतु को अपने कब्जे में ले लिया और सिवनी मालवा से करीब 40 किमी दूर जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के लिए हम आपको यह बता दें कि पैंगोलिन नामक यह जीव भारत में ही सुरक्षित है, अन्य कई देशों में इसका बड़े पैमानें पर शिकार किया जाता है और इसका प्रयोग सेक्सुअल पॉवर बढ़ाने वाली दवाइयों को बनाने में किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here