जादुई पौधा – गुप्त संदेशों से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों में कारगर है यह पौधा

0
1833

पेड़-पौधे तो आपने खूब देखे होंगे पर आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहें हैं जिसका उपयोग प्राचीनकाल से लोग अपने गुप्त संदेशों को एक दूसरे तक पहुंचने के लिए करते थे। इसके अलावा यह पौधा वर्तमान में कैंसर और पीलिया जैसी घातक बीमारियों को दूर करने में भी अपना विशेष स्थान रखता है। जैसा आप जानते ही हैं कि हमारे देश में आयुर्वेद की उत्पत्ति हुई, जिसके फलस्वरूप लोगों को प्रकृति से ही अपने स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए बहुत से उपाय मिले। आयुर्वेद में विभिन्न प्रकार की जंगली वनस्पतियों पर प्राचीनकाल से रिसर्च चली है। जिसके कारण ही अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां मिली हैं, जो आज भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी हैं। इन्ही वनस्पतियों में एक ऐसा पेड़ भी शामिल हैं जो की कैंसर जैसे रोगों के निदान के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी है आइये जानते हैं इस पेड़ के बारे में।

dahiman plant,dahiman tree,tree,plant,1Image Source:

कैंसर और पीलिया जैसी घातक बीमारियों को सही करने वाला यह पेड़ भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले में पाया जाता है। इस पेड़ का नाम “दहीमन” है। यदि किसी व्यक्ति को कैंसर या पीलिया अथवा ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां हैं तो यह पेड़ इन रोगों में बहुत ज्यादा कारगर साबित होता है। यही इस पेड़ की सबसे बड़ी औषधीय खूबी है। इसके अलावा यदि आप इस पेड़ की पत्तियों पर कुछ लिखते हैं तो आपके लिखे हुए अक्षर उभर कर आपके सामने आ जायेंगे जिनको आप साफ-साफ पढ़ सकते हैं, इसलिए ऐसा भी कहा जाता है कि प्राचीनकाल में इस पेड़ की पत्तियों का उपयोग लोग अपने गुप्त संदेश एक जगह से अन्य स्थान पर पहुंचाने के लिए भी करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here