5 फिट लंबी यह गोल्डन मछली बिकी 8 लाख रूपए में, जानिये इस रोचक खबर के बारे में

0
1097
This 5 feet long golden fish was sold for 8 lakh rupees read this interesting news cover

आपने काफी महंगी महंगी मछलियां देखी होंगी, पर हालही में 8 लाख में बिकी इस मछली के बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे। जी हां, इस मछली की कीमत 8 लाख रूपए लगी और नीलामी में यह बिक भी गई। इतनी महंगी मछली शायद आपने कभी नहीं देखी होगी। आपको बता दें कि यह मछली तेलिया भोला (शंकर प्रजाति) की एक गोल्डन मछली है और इसका वजन करीब 40 किलों है।

पश्चिम बंगाल के मोहना मत्स्य नीलाम केंद्र में इस गोल्डेन मछली को बेचने के लिए बोली लगी थी। आखिर में यह बोली 19,000 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर रुकी। इसके बाद में इस मछली के वजन के हिसाब से इसकी कीमत 7.60 लाख रूपए तय की गई और इसको “देवाशीष जाना” नामक एक व्यक्ति ने खरीद लिया।

This 5 feet long golden fish was sold for 8 lakh rupees read this interesting newsimage source:

आपको बता दें कि यह मछली “शेख जाकिर हुसैन” नामक एक मछुआरे के जाल में फंसी थी। इसके बारे में लोगों का कहना है कि यह मछली सामान्यतः गहरे समुद्र में ही होती है, पर प्रजनन के समय तटवर्ती इलाकों में कभी कभी आ जाती है। इस घटना से पहले भी दीघा क्षेत्र में एक अन्य गोल्डन मछली पकड़ी गई थी। उसकी कीमत 7 लाख रूपए लगी थी। ऐसी मछली को इतना महंगा इसलिए बेचा जाता है क्योंकि इससे कई प्रकार की जीवनदायी दवाइयां बनती हैं तथा यह विदेशों में भी निर्यात की जाती है। 8 लाख रूपए में बिकी इस 5 फिट की गोल्डेन फिश की खबर वर्तमान में काफी वायरल हो रही है। मछली प्रेमी व्यक्ति इस खबर को बहुत ज्यादा शेयर भी कर रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here