इसके जीव की उम्र है 100 से ज्यादा और बच्चें है 800 से ज्यादा, जानें कैसे

0
414

कभी-कभार ऐसी खबरें पढ़ने को मिल जाती हैं जिन पर विश्वास नहीं हो पाता है, हालही में भी एक ऐसी खबर पढ़ने को मिली है। आपने कभी इस प्रकार के रिकॉर्ड के बारे में नहीं सुना होगा, जिसमें 100 से ज्यादा उम्र और 800 से ज्यादा बच्चे हो, पर यह खबर सही है। आइये अब आपको बताते हैं इस खबर के बारे में।
यह खबर है गालापेगोस आर्किपेलागो द्वीप के नेशनल पार्क की, जो की इक्वेडोर में स्थित है। यहां का डिएगो अपने 800 बच्चों के लिए बहुत ज्यादा मशहूर है लोग उसको देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। आपको हम यह बता दें कि डिएगो कोई मानव नहीं है, बल्कि एक कछुआ है और उसकी वर्तमान में उम्र 100 वर्ष से भी ज्यादा है तथा डॉक्टरों का कहना है कि उसकी यौन क्षमता बहुत ज्यादा बेहतर है।

image source:

कछुओं की संख्या को और भी ज्यादा करने में डिएगो आज भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। एक समय सिर्फ इस नस्ल के 2 नर तथा 12 मादा कछुए ही थे, पर डिएगो के आने के बाद में इनकी संख्या 800 पहुंच गई है, इस प्रकार से डिएगो ने अपनी नस्ल को खत्म होने की कगार से उबारा है। आपको हम यह भी बता दें कि डिएगो नामक यह कछुआ 35 इंच लंबा तथा वजन में 82 किलो का है। यह 20 वीं शताब्दी में अमेरिका आया था और तब से यह अपनी प्रजाति के अन्य कछुओं को बढ़ा कर बहुत बड़ा योगदान दे चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here