असल दुनिया में नजर नहीं आते ये खतरनाक और अजीब जीव, देखें तस्वीरें

0
547

देखा जाए तो दुनिया बहुत बड़ी है और इसमें बहुत से ऐसे जीवों की प्रजातियां भी रहती हैं जो की मानव जीवन से काफी अलग रहती है और यही कारण है कि ये जीव हमको कभी दिखाई नहीं देते, इसके अलावा ये जीव बहुत खतरनाक होने के साथ-साथ में काफी बदसूरत और भद्दे भी होते हैं पर आज हम आपको बता रहें हैं इन्हीं में से कुछ जीवों के बारे में।

1- अमेरिकन जंगली चमगादड़ –
इस चमगादड़ को देखने के बाद में कोई यह नहीं बता सकता हैं कि यह कौन सा जीव है, असल में यह एक चमगादड़ है जो की मध्य अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है। यह चमगादड़ बहुत बदसूरत होता है और इसमें अपना चेहरे को बदलने की काबलियत होती है, कुछ लोगों का कहना है कि यह चमगादड़ अपना चेहरा बदल कर अपने शिकार को मजबूती से पकड़ लेता है।

strange creatures1Image Source:

2- शैतानी मछली –
वैसे तो इस मछली का नाम एंगलर फिश है पर इसको “ब्लैक सीडेविल” भी कहा जाता है। यह समुंद्र में करीब 600 मी. की गहराई में पाई जाती है और इसकी लंबाई 9 सेमी. होती है। इसके दांत बहुत पैने और घातक होते हैं। यह किसी भी जीव को अपना शिकार घात लगा कर करती है।

strange creatures2Image Source:

3- फैंगटूथ –
पहली बार देखने में यह किसी बड़े दैत्याकार जीव जैसा ही लगता है पर इसका नाम फैंगटूथ है तथा इसको एनोप्लोगास्टर कोर्नुटा भी कहा जाता है। यह समुंद्र में पाया जाता है तथा यह समुंद्र में सबसे डरावने जीवों में से एक माना जाता है। इसका शरीर सिर्फ 6 सेमी. का होता है पर इसका सिर काफी बड़ा होता है।

strange creatures3
Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here