एलियन के द्वारा बनाई गई थी यह पृथ्वी की आंख, दिखाई देती है अंतरिक्ष से

0
247

एलियन के धरती पर पूर्वकाल से आने के बारे में कई प्रकार की घटनाएं और तथ्य मिलते हैं पर वे इतने सशक्त सबूत नहीं हैं कि उनको सही प्रमाण माना जाए इसलिए कई वैज्ञानिक अन्य तथ्यों पर भी ध्यान देते हैं, वर्तमान में सहारा के रेगिस्तान में बनी आंख की एक आकृति वैज्ञानिकों को काफी परेशान किए हुए है, यह एक 50 किलोमीटर लंबा-चौड़ा रिचट स्ट्रक्चर है।

mystery-of-giant-blue-eye1Image Source:

जो लोग हर किसी घटना को एलियंस के साथ में जोड़ कर देखते हैं वे इस आकृति को भी एलियंस द्वारा निर्मित बता रहें हैं पर वैज्ञानिक लोग अन्य तथ्यों पर भी ध्यान दें रहे हैं, वैज्ञानिकों का मत है कि “सहारा का यह इलाका पूर्व में पूरी तरह से समुद्र से ढका हुआ था। धीरे-धीरे बदलाव आता गया और यह इलाका दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान में तब्दील हो गया। पानी के सिकुड़ते स्वरूप के चलते रेत और पानी ने मिलकर एक ऐसी आकृति का निर्माण कर दिया, जो देखने में आंख की तरह लगने लगी। आगे चलकर इसे सहारा की आंख कहा जाने लगा।”

देखा जाए तो यह ऐसी एकमात्र आकृति नहीं है बल्कि इस प्रकार की कई आकृतियां दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिलती हैं, जैसे की बेलिज का द ग्रेट ब्लू होल ऐसी ही एक आकृति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here