दुनिया की ये खतरनाक मछलियां हैं नदियों की दैत्य

0
721

पानी के अंदर की दुनिया बेहद ही बड़ी और विशाल है। इस दुनिया में कई जीव रहते हैं। इनमें से कई बेहद ही छोटे तो कई बेहद ही विशाल और खतरनाक हैं। पानी के अंदर कई ऐसी मछलियां हैं जो न सिर्फ आपके लिए जानलेवा हो सकती हैं बल्कि यह मछलियां आदमी तक को खा जाती हैं। आज हम आपको इन्हीं रिवर मॉन्स्टर यानी कि नदियों की दैत्य के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में जानकर आप भी हो जाओगे हैरान।

1. कॉन्गो टाइगर फिश

mousterImage Source :http://2.bp.blogspot.com/

इस प्रकार की मछलियां अफ्रीकी देश में पाई जाती हैं। इस देश की कॉन्गो नदी में यह मछली ऐसी जगह पर मिलती हैं जिस जगह पर कम ही लोग पहुंचते हैं। यह मछलियां पिरान्हा से जुड़े होने के चलते पानी में मगरमच्छ को भी आसानी से खा जाती हैं। यह मछलियां इंसान का भी शिकार करने में माहिर होती हैं। इनके दांत धारदार और लंबे होते हैं। इनका वजन 450 किलो से अधिक भी होता है।

2. सॉफिश

tumblr_m30igxPBG91qaj00vo1_500Image Source :https://41.media.tumblr.com/

इस मछली की लंबाई सात फीट से 20 फीट तक होती है। इनको कम ही लोग देख पाते हैं। साथ ही यह मछलियां समुद्र की गहराइयों में पाई जाती हैं और यह बेहद ही खतरनाक मानी जाती हैं। यह नेट में भी नहीं पकड़ी जाती हैं। इनके फंस जाने की स्थिति में फिशरमैन इनको मार देते हैं। इनका भार 317 किलो तक पाया गया है।

3. लॉन्गनोज गार

lg5Image Source :http://www.fishing-headquarters.com/

यह मछलियां अमेरिका की लेक चैम्पलेन में भी पाई जाती हैं। इनका अस्तित्व बेहद ही पुराना है। इनका मुंह एक मगरमच्छ की तरह होता है। अमेरिका के अंदर इस मछली को क्रोकोडायल गार के नाम से भी पहचाना जाता है। इसका भार 136 किलो तक होता है।

4. क्वीनसलैंड ग्रोपर

mon4Image Source :http://static.republika.co.id/

ऑस्ट्रेलिया की ब्रिसबेन नदी में इस मछली को देखा जा सकता है। इसकी खास बात यह होती है कि यह मछली अपना सेक्स बदल सकती है। बहुत सारी मादा मछलियों के बीच में एक नर ग्रोपर होता है। जब वह नर इनके समूह से हटता है तो समूह की सबसे बड़ी मछली अपने सेक्स को चेंज नर बन जाती है।

5. वेल्स कैटफिश

dangerous-river-fish-6_14Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

यह मछली यूरोप में पाई जाती हैं। यह मछलियां अपने घरों के बचाव के लिए काफी सख्त होती हैं। अगर कोई तैरते हुए इनके घरों के पास पहुंच जाए तो यह उन्हें जरूर काटती हैं। अपने छोटे दांतों से भी यह जोरदार तरीके से काटती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here