ये खूबसूरत बहनें कभी हुआ करती थी भाई

0
288

जब कोई भी जन्म लेता है तो उसकी दुनिया में एक पहचान बनती है। अगर आप लड़के होते हो तो सबका नजरिया अलग होता है और लड़की होने पर आपकी दुनिया अलग होती है। लड़कों और लड़कियों के रहन-सहन, सोच-विचार और शौक में जमीन-आसमान का अंतर होता है। ये कहा जा सकता है कि दुनिया पुरुष और महिलाओं के रूप में दो हिस्सों में बटी हुई है। हमारा समाज आज भले ही बड़ी-बड़ी बातें करता हो लेकिन आज भी लड़के और लड़की में भेदभाव करने से नहीं बचता है। ऐसे में आपने कई लड़कियों को कहते सुना होगा कि काश मैं लड़का होती। आयरलैंड में रहने वाले दो भाइयों ने इस सोच की काया ही पलट कर के रख दी है। जहां कुछ लड़कियां अपने लड़की होने पर अफसोस करती है तो वहीं ये इन दो भाइयों को लड़का होना रास नहीं आया।

image0251Image Source :http://infotainment.jagranjunction.com/

आज की तारीख में ये दो भाई लड़का नहीं बल्कि लड़की बनकर अपनी जिंदगी जी रहे है। आपको ये सुन कर हैरानी होगी कि वो अपनी इस जिंदगी से बेहद खुश है। ये दोनों भाई अपने आपको लड़कों के रूप में एक दूसरे को देख नहीं पाते थे। जब ये दोनों पैदा हुए तो इन्हें लड़कियों की तरह तैयार होना पसंद था। यह दोनों ही स्कर्ट पहनने के बेहद शौकिन थे लेकिन दोनों ही अपने इस शौक को खुल कर किसी के सामने नहीं रख पाएं। एक भाई का नाम जेमी,जिसकी उम्र 23 साल है और दूसरा भाई डैनियल जो की 20 साल का है। अपनी इस कमजोरी को किसी के सामने उजागर ना करके एक दूसरे का सहारा बनें। फिर उन्होंने एक दिन अपने परिवार वालों और अपने दोस्तों के सामने अपनी इस बात का खुलासा किया। अपनी इस सच्चाई के बारे सबको रूबरू करवाया। अब वे दोनों लड़कियों की तरह अपनी जिंदगी गुजार रहे है जिसमें वो बेहद खुश हैं।

brothersImage Source :http://infotainment.jagranjunction.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here