ये हैं देश के पांच भूतिया स्थान

0
575

देखा जाए तो दुनिया के हर देश में कोई न कोई ऐसी जगह जरूर है जो खुद में रहस्यमय है। साथ ही लोगों की मान्यता के अनुसार श्रापित और भूतिया भी हैं। यहां हम आपको अपने ही देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके बारे में लोगों का मानना है कि वे भूतिया हैं। ये जगहें इतनी खौफनाक और डरावनी हैं कि रात में यहां रुकने वाले लोगों की चीखें निकल जाती हैं। यह भी कहा जाता है कि कई कमजोर दिल वाले लोगों की यहां मौत तक हो चुकी है। इसीलिए सरकार ने शाम होते ही यहां लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी है।

1- दमास बीच-गुजरात :-

damas-beach-gujaratImage Source: http://img.patrika.com/

यह समुद्र का एक किनारा है। एक समय था जब यहां हिन्दू लोगों का अंतिम संस्कार हुआ करता था। वर्तमान में लोगों की ऐसी धारणा है कि यहां से लोग गायब हो जाते हैं और फिर कभी वापस नहीं आ पाते। कई लोगों का कहना है कि यहां लोगों की चीख-पुकार और उनको बातें करते सुना जा सकता है।

 

2- शनीवारवाड़ा फोर्ट-पुणे :-

शनीवारवाड़ा फोर्ट-पुणेImage Source: http://static.ibnlive.in.com/

इस किले का निर्माण बाजीराव पेशवा ने मराठा साम्राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कराया था। लोगों की मान्यता के अनुसार बाजीराव की मृत्यु के बाद सत्ता के लालच में 18 साल के “नारायण राव” की हत्या इसी महल में कर दी गई थी। लोगों का मानना है कि आज भी नारायण राव अपने चाचा “राघोबा” को पुकारते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नारायण राव का संरक्षक उनके चाचा राघोबा राव को ही बनाया गया था, जिन्होंने सत्ता के लालच में नारायण राव को मौत के घाट उतरवा दिया था। इसके अलावा सन् 1828 में इस महल में रहस्यमय तरीके से आग लग गई थी। जिसमें इस महल का एक बड़ा भाग जल गया था। वर्तमान में यहां आने वालों को कई प्रकार की अनुभूतियां होती हैं। कहा जाता है कि अमावस्या की रात को यहां चीख-पुकार की आवाजें भी सुनाई देती हैं।

3- रामोजी फिल्म सिटी-हैदराबाद :-

5-shaniwar-wada-fort-puneImage Source: http://img.patrika.com/

अपने देश की भूतिया जगहों में रामोजी फिल्म सिटी का नाम भी आता है। कहा जाता है कि काफी समय पहले इस जगह पर एक युद्ध लड़ा गया था, जिसमें अनेक लोगों की मौत हुई थी। ऐसा माना जाता है कि उस युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मायें आज भी यहां भटकती हैं और लोगों को परेशान करती हैं। यह आत्मायें लड़कियों को अधिक परेशान करती हैं।

4-राज किरण होटल-मुम्बई :-

राज किरण होटल-मुम्बईImage Source: http://1.bp.blogspot.com/

ऐसा माना जाता है यह होटल भी कुछ आत्माओं का वास स्थल बना हुआ है। बहुत से लोगों का कहना है कि इस होटल के ग्राउंड फ्लोर पर अजीबो गरीब हरकतें देखी जा सकती हैं। यहां ठहरने वाले लोगों का कहना है कि रात को सोते समय कोई उनको अचानक उठा देता है और कभी-कभी उनकी बेडशीट भी खींच लेता है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार अचानक नींद से उठने के बाद उनको अपने पैरों पर चमकीली नीली रोशनी पड़ती दिखाई देती है।

5- डिसूजा चॉल-मुम्बई :-

डिसूजा-चॉल-मुम्बईImage Source: http://img.patrika.com/

यह मुंबई की एक “चॉल” है, जिसका नाम डिसूजा चॉल है। इस चॉल को भी भूतिया माना जाता है। असल में इस चॉल में स्थित कुएं से एक महिला पानी भरते समय गिरकर मर गई थी। लोगों का मानना है कि उसकी आत्मा आज भी यहां भटकती है। लोग कहते हैं कि यह औरत रोज़ रात को कुएं के आस-पास आती है, पर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here