भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की राह हुई आसान

0
356

भारत में बुलेट ट्रेन को चलाने का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस ट्रेन के लिए जापान की ओर से कई हजार करोड़ की धनराशि बतौर कर्ज के रूप में दी जाएगी। इसकी अधिकारिक घोषणा जापान के प्रधानमंत्री ने की है। यह ट्रेन सबसे पहले मुबंई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। इसके अलावा भी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और भारतीय प्रधानमंत्री के बीच कई अहम मुद्दों पर आपसी सहमति बनी है।

bullet train soon in india now2Image Source: http://www.todayonline.com/

बुलेट ट्रेन को भारत में चलाने की कवायद अब तेज हो गई है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत के दौरे पर आए हुए हैं। जापानी प्रधानमंत्री और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बुलेट ट्रेन के लिए अहम फैसले लिए गए। मुंबई से अहमदाबाद के करीब 503 किलोमीटर के लंबे रास्ते पर बुलेट ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह बुलेट ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। जापान की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए करीब नब्बे हजार करोड़ की फंडिंग का ऑफर दिया है। वहीं, कुछ अन्य एजेंसियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट में नब्बे हजार करोड़ से ज्यादा की लागत आएगी। जापान की ओर से जो धनराशि इस प्रोजेक्ट के लिए कर्ज के रूप में दी जाएगी उसमें कई रियायतें भी दी जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के लिए 2024 तक का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय प्रधानमंत्री ने इस प्रोजेक्ट का ऐलान पहले ही किया था। मुबंई और अहमदाबाद के बीच सात घंटे की दूरी महज दो घंटों में पूरी की जा सकेगी। इस डील के दौरान भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मार्च 2016 से भारत आने वाले जापान के नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाएगी। साथ ही दोनों देशों के बीच परमाणु बिजली समझौता हुआ है।

bullet train soon in india nowImage Source: http://modiachievements.fi9.in/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here