बेपनाह मुहब्बत को अंजाम देती ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की कहानी

0
565

मूवी रिव्यू-
फिल्म दिलवाले के टक्कर में उतरी इस फिल्म को लेकर फिल्म समीक्षकों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों की जो उम्मीदें थी वो सभी खरी उतरीं। फिल्म के गाने से लेकर कहानी, डॉयलाग सभी को काफी पसंद आए। इसके साथ ही दीपिका और रणवीर के रोल को सभी ने काफी सराहा है।

आपको बता दें कि यह फिल्म फैमिली ड्रामा, विशाल सेट और भावनाओं का कॉकटेल है। फिल्म में कहानी, संगीत और बेहतरीन रोमांस भरे होने के कारण लोगों ने इसे काफी सराहा है। इसके अलावा संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म लंबे इंतजार के बाद आने के कारण भी यह फिल्म काफी पसंद की जा रही है। फिल्म की कहानी, गाने, डॉयलाग्स को देखते हुए कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म को सभी ने पसंद किया है। जिसको देखते हुए यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में जल्द ही एंट्री कर सकती है। Wahgazab.com इस फिल्म को 4.5 स्टार देता है।

ऐतिहासिक पृष्‍ठभूमि पर रची गई संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ बहादुर बाजीराव और उतनी ही बहादुर मस्‍तानी की प्रेम कहानी को रूपांतरित करती है। 12 वर्ष पूर्व की घोषणा के बाद आखि‍रकार संजय लीला भंसाली बड़े पर्दे पर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर आ ही गए। हिंदी सिनेमा जगत को कई सदाबहार फिल्में देकर उन्होंने अपनी अलग पहचान कायम की है।

Video Source: https://www.youtube.com

अपनी पिछली सफल फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ की हॉट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में उतार कर उन्होंने इस फिल्म में एक अलग जान डाल दी। इसके अलावा हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों प्रोजेक्ट को एक साथ संभाल रही प्रियंका चोपड़ा ने भी एक समर्पित पत्नी के किरदार के साथ न्याय किया है। फिल्म के बाकी कलाकारों में तनवी आजमी, मिलिंद सोमन, महेश मांजरेकर, संजय मिश्रा, आदित्य पंचोली, अनुजा गोखले, वैभव तत्ववादी ने भी अच्छा काम किया है।

फिल्म की कहानी-
फिल्म की कहानी को लेकर पहले काफी विवाद हुआ। फिल्म की कहानी सन् 1700 के कथानक पर आधारित है। यह कहानी है मराठा साम्राज्य के योद्धा पेशवा बाजीराव बल्लाल (रणवीर सिंह) की, जो अपने साम्राज्य के विस्तार के दौरान युद्ध के साथ ही अपनी निजी जिंदगी पर भी पूरा ध्यान दे रहे थे। बाजीराव की पहली शादी काशीबाई (प्रियंका चोपड़ा) से होती है, जो खुद से ज्यादा बाजीराव को पसंद करती हैं। वहीं, युद्ध करते हुए एक बार बाजीराव का सामना बुंदेलखंड के महाराज छत्रसाल की बेटी मस्तानी (दीपिका पादुकोण) से होता है। मस्तानी सुंदरता और बहादुरी का संगम है। दोनों युद्ध के दौरान ही एक-दूसरे को अपना दिल हार बैठते हैं और फिर जाने-अंजाने में उनका विवाह भी हो जाता है। युद्ध, रणभूमि और सियासत के बीच बाजीराव की यह दूसरी शादी उनकी पहली पत्नी काशीबाई (प्रियंका चोपड़ा), मां राधाबाई (तनवी आजमी), बहन भियुबाई (अनुजा गोखले) और बाजीराव के भाई चिमाजी अप्पा (वैभव तत्वावदी) को नागवार गुजरती है।

Video Source: https://www.youtube.com

फिल्म की कहानी हिंदू मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल बन कर उभरी है, क्योंकि इसमें बाजीराव हिंदू हैं और मस्तानी मुसलमान। इनके प्यार की कहानी अपनी रफ्तार से बढ़ती है और भावनाओं के सागर से लेकर खून से सनी युद्धभूमि को होते हुए अपने खास अंजाम तक पहुंच जाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here