ढाई सीढ़ी मस्जिद – अपने देश में है दुनिया की यह सबसे छोटी मस्जिद

0
1160

मस्जिदें आपने बहुत देखी होंगी, पर क्या आप दुनिया की सबसे छोटी मस्जिद के बारे में जानते हैं? यदि नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं दुनिया की इस सबसे छोटी मस्जिद के बारे में जो हमारे ही देश में है। जी हां, यह सच है दुनिया की सबसे छोटी मस्जिद हमारे ही देश में है और यह स्थित है मध्य प्रदेश के भोपाल में, तो आइए जानते हैं इस मस्जिद के बारे में…

Image Source:

मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है और इसकी राजधानी भोपाल है। भोपाल भारत का एक ऐतिहासिक शहर भी है, आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बता दें कि इसी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दुनिया की सबसे छोटी मस्जिद स्थित हैं। भोपाल शहर को राजा भोज ने 1000 से 1055 ई. के मध्य बनवाया था, इसके बाद में यहां पर नवाबी कायम रहीं और सन् 1949 में यह शहर भारत संघ में विलय हो गया था। “ढाई सीढ़ी मस्जिद” को दुनिया की सबसे छोटी मस्जिद कहा जाता है, यह मस्जिद किला फतेहगढ़ में स्थित है और इसको “दोस्त मोहम्मद खान” ने किले के बुर्ज के पास बनवाया था, ताकि बुर्ज के पहरेदार नमाज के समय यहां नमाज अदा कर सकें। जब इस मस्जिद का निर्माण हो रहा था तब इसमें कारीगर ने दो सीढ़ियां तो सही लगा दी पर तीसरी सीढ़ी के रूप में मात्र एक ईंट ही लगाई थी और तब से इस मस्जिद का नाम “ढाई सीढ़ी मस्जिद” हो गया। आज यह मस्जिद किला फतेहगढ़ में है, आप भी कभी भोपाल जाएं तो इस मस्जिद को अवश्य देखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here