युवराज में दिखती है ग्रेट फुटबॉलर मैराडोना की झलक: कपिल देव

0
375

20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के मारकर व 12 गेदों में अर्धशतक पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी के रूप में उभरे युवराज सिंह ने अपने चहेतों के बीच एक खास जगह बनाई। इसके अलावा 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर सिक्सर किंग के नाम से भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

विजय हजारे ट्राफी में उम्दा प्रदर्शन कर रहे युवराज को आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए टी20 टीम में जगह मिल गई। जिससे सभी को टीम इंडिया के लिए एक नई उम्मीद नजर आ रही है। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सभी दिग्गज खिलाड़ियों के साथ युवी की प्रशंसा में अपने मन की बात कही। उन्होंने कहा है कि युवराज में द ग्रेट फुटबॉलर मैराडोना की झलक देखी जा सकती है। वो इंडिया की बैकबोन हैं। जिनका खेल देखने के लिए लोग आते हैं युवराज उसी तरह का खिलाड़ी है। अपने जादू भरे खेल से युवराज भीड़ जुटाने में माहिर खिलाड़ी हैं।

Yuvraj-SinghImage Source:http://newskaadda.com/

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने युवराज सिंह की तारीफ में कहा कि ‘‘ लोग उसकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण देखने आते हैं। वह मैच विनर हैं। मेरे लिए सवाल यही है कि उसे खुद पर कितना भरोसा है। वह पांचवें या छठें किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है।’’ उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप तक कप्तान बनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए विराट कोहली के रवैए की भी तारीफ की।

इसके साथ ही कपिल देव ने मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे की भी तारीफ करते हुए कहा कि ‘‘ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में लगाए दो शतकों को कोई नहीं भूलेगा। बड़े खिलाड़ी की निशानी यह होती है कि वह हर हालात में ढल जाता है। अजिंक्य रहाणे धीरे-धीरे मुकम्मल खिलाड़ी बनता जा रहा है।’’ आस्ट्रेलिया में जीत की रणनीति के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि कप्तान को अपने गेंदबाजों को बताना चाहिए कि पहले 15 ओवर में कम से कम तीन विकेट लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here