देखिये दुनिया की सबसे महंगी तस्वीरें, कीमत 40 करोड़ से भी अधिक

0
472

देखा जाए तो तस्वीरों का हर किसी के जीवन में खास महत्व होता है। कई मौकों पर लोगों को फोटो का काम पड़ता है। आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिलेगा जिसने अपनी फोटो ना खिंचवाई हो, पर आज हम यहां आपको सामान्य फोटो के बारे में नहीं बल्कि कुछ ख़ास फोटोज बारे में बता रहे हैं जिनकी कीमत 40 करोड़ से भी ज्यादा है। तो जानिए ऐसी ही फोटोज के बारे में जो हैं दुनिया में सबसे महंगी।

1- फैंटम (42 करोड़ रुपए)-

phantom-photo_146098Image Source :http://i5.dainikbhaskar.com/

यह ऑस्ट्रेलिया के लैंडस्केप फोटोग्राफर पीटर लिक द्वारा खींची गई फोटो है। इस फोटो को दिसंबर 2014 में एक फोटो कलेक्टर ने 65 लाख डॉलर में ख़रीदा है। किसी भी फोटोग्राफर को अब तक चुकाई गई यह सबसे बड़ी कीमत मानी जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि यह फोटो अमेरिका के एंटीलोप केनयन नामक स्थान से ली गई है, जहां पर एक गुफा से आती हुई रोशनी को दिखाया गया है।

2- राइन 2 (21 करोड़)-

rhein-2-1_1460978582Image Source :http://i5.dainikbhaskar.com/

फैंटम नामक तस्वीर से पहले सबसे महंगी तस्वीर “राइन 2” ही थी। यह फोटो नवंबर 2011 में 43 लाख डॉलर में बिकी थी, जो कि उस समय भारत के 21.8 करोड़ रुपए के बराबर थे। राइन की 6 फोटोज की सीरीज में राइन 2 सबसे बड़ी तस्वीर है। इन सभी तस्वीरों को जर्मन कलाकार “एंड्रियाज ग्रुस्की” ने खींचा था।

3- अनटाइटल्ड 96 (17.46 करोड़)-

untitled-96-1_1460979048Image Source :http://i4.dainikbhaskar.com/

सिंडी शर्मन, जो कि अमेरिका के फोटोग्राफर हैं उन्होंने यह फोटो ली है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह दुनिया की तीसरी सबसे महंगी तस्वीर है। 11 मई 2011 को यह तस्वीर न्यूयॉर्क में 38.9 लाख डॉलर में बिकी थी। यह फोटो सन् 1981 में खींची गई थी।

4- अनटाइटल्ड (काउब्वॉय) (13.5 करोड़)-

untitled-cowboy-1_1460979Image Source :http://i7.dainikbhaskar.com/

यह फोटो रिचर्ड प्रिंस द्वारा ली गई थी, जो कि नवंबर 2007 में 34 लाख डॉलर में बिकी थी। इस फोटो में एक काउब्वॉय दिखाया गया है और यह फोटो ऑक्शन हाउस सूदबी द्वारा की गई एक नीलामी में बिकी थी।

5- 99 सेंट 2 (14.7 करोड़)-

99-cent-2-1_1460979126Image Source :http://i3.dainikbhaskar.com/

यह एक सुपर मार्केट की फोटो है। इस फोटो की नीलामी 2007 में हुई थी, जिसमें यह 33.4 लाख रुपए में बिकी थी। असल में सुपर मार्केट के जिस हिस्से की यह फोटो है उसमें 99 सेंट के सामान रखे हुए हैं। यह फोटो 1999 में एंड्रियाज ग्रुस्की द्वारा खींची गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here