धरती पर यह राजा था एलियन, कब्र से खुला राज

0
620

यदि बात करें एलियंस की तो साफ बात यही कही जा सकती है कि अभी तक कोई भी व्यक्ति इस बारे में आपको बिल्कुल साफ नहीं बता सकेगा, पर मानव लगातार एलियंस और उनके जीवन पर खॊज कर रहें हैं और उनको काफी कुछ जानने को मिल रहा है। आज हम आपको बता रहें हैं एक ऐसी ही जगह के बारे में जहां पर वैज्ञानिकों को एलियंस के बारे में काफी कुछ जानने को मिला है।

K'inich Janaab Pakal1Image Source:

यह जगह है मैक्सिको का माया सभ्यता वाला स्थान, इस स्थान और इस सभ्यता के बारे में लोगों में काफी कहानियां आज भी प्रचलित हैं। बहुत से लोगों का कहना है कि इस सभ्यता का राजा एक एलियन था, जो कि अपने स्पेसशिप से अंतरिक्ष की यात्रा करता था और वापस इस धरती पर आ जाता था। देखा जाए तो माया सभ्यता अपनी समकालीन सभी सभ्यताओं में सबसे आगे थी। मैक्सिको की इस माया सभ्यता की जगह पर वर्तमान में एक ऐसी कब्र की खॊज चल रही है जिसके विषय में ऐसा कहा जाता है कि यह कब्र यहां के राजा की थी और वह राजा कोई मानव नहीं था, बल्कि एक एलियन था। इस राजा का नाम “पाकल” बताया है और यह कब्र मैक्सिको के जंगल में खॊज के दौरान मिली थी, इस पर 2012 से कार्य चल रहा है। इन कब्रो पर जांच और खुदाई का कार्य किया जा रहा है। जिससे कई प्रकार के राज सामने आ रहें हैं। हालही में राजा की कब्र के नीचे एक पानी की सुरंग पाई गई है, इस सुरंग को कब बनाया गया था और इसको बनाने का क्या उद्देश्य था इसके बारे में अभी खोज चल रही है।

K'inich Janaab Pakal2Image Source:

राजा पाकल को यहां की प्रचलित कहानियों में एक एलियन बताया जाता है और कहा जाता है कि उसके पास एक स्पेसशिप भी था। पाकल की जिस कब्र पर कार्य चल रहा है वह 702 ईसा पूर्व से 602 ईसा पूर्व के मध्य की बताई जाती है। जहां तक वैज्ञानिकों की बात है तो वे लोग राजा पाकल के स्पेसशिप की बात को सिरे से नकार रहें हैं। जो भी है अभी जांच चल रही है कई प्रकार की चीजे मिली है जो कि यह बताती है कि इस सभ्यता और इसके राजा में कुछ तो अलग था जो इस सभ्यता को दुनिया की दूसरी सभ्यताओं से अलग बनाती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here