इन सिलेब्स के जीवन में घटी प्यार, शादी और तलाक की घटनाएं

0
590

शादी का रिश्ता सात जन्म का माना जाता है, लेकिन बॉलीवुड में तो इसकी अलग ही परिभाषा है। बॉलीवुड के सिलेब्स के लिए तो शादी का यह बंधन सिर्फ कहने के लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सिलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बीच पहले तो प्यार हुआ, फिर शादी हुई और अंत में तलाक हो गया।

ऋतिक और सुजैन
ऋतिक और सुजैन का प्यार बहुत पुराना है। ऋतिक 12 साल की उम्र में ही सुजैन को अपना दिल दे बैठे थे। ऋतिक की तरह सुजैन भी फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। वो अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। उस समय ऋतिक ने अपने दिल की बात अपने करीबी दोस्त अभिनेता उदय चोपड़ा को बताई थी कि वह सुजैन से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, इस बीच दोनों अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ गए। कुछ सालों बाद ऋतिक और सुजैन की नजरें फिर से मिलीं। जिसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और शुरू हो गई इन दोनों की लव स्टोरी। इन्होंने 20 दिसंबर 2000 को शादी कर ली, लेकिन जल्द ही इन दोनों के शादी-शुदा जीवन में दरार पड़ गई। जिस कारण 13 दिसंबर 2013 को दोनों ने अपने 17 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया।

Hrithik-roshan-&-sujan-khanImage Source: http://images.jagran.com/

सैफ अली खान और अमृता सिंह
सैफ अली खान ने भी 21 साल की उम्र में अपने से 10 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। इस समय सैफ का करियर शुरू भी नहीं हुआ था, जबकि अमृता तब बॉलीवुड में अपना स्थान बना चुकी थीं। इन दोनों की शादी केवल 13 साल ही हंसी-खुशी चल पाई। जिसके बाद इन्होंने 2004 में तलाक ले लिया था।

saif-ali-khan-&-Amrita-SinghImage Source: http://www.stylishpie.com/

करिश्मा और संजय
करिश्मा की शादी की खबर तो अचानक ही सामने आयी थी। करिश्मा ने 29 सितंबर 2003 को संजय के साथ शादी की थी। वैसे जब से यह शादी हुई थी तभी से यह विवादों का केन्द्र भी बनी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के अलग होने के खबरें भी सुर्खियां बनीं थी। करीब 9 साल की शादी के बाद ये कपल अलग हो चुका है। हालांकि, कानूनी रूप से अभी दोनों का तलाक होना बाकी है।

karishma-kapoor-&-SanjayImage Source: http://www.masala.com/

कमल हसन और सारिका
कमल हासन और सारिका, यह दोनों ही हिन्दी सिनेमा के बोल्ड कपल्स माने जाते हैं। इन्होंने 80 के दशक में ना सिर्फ लिव इन में रहने का साहस दिखाया, बल्कि इनके पहले बच्चे का जन्म भी शादी से पहले ही हुआ था। कई सालों तक कमल और सारिका लिव इन में रहे। जिसके बाद 1986 में इनकी पहली बेटी श्रुति का जन्म हुआ। इसके बाद साल 1988 में इन्होंने शादी की। बाद में 2002 में यह रिश्ता भी टूट गया।

kamal-haasan-&-sarikaImage Source: https://i.ytimg.com

आमिर और रीना
आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी। पहले दोनों के बीच प्यार हुआ। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन अलग-अलग धर्म के होने के कारण रीना के परिवार वाले राजी नहीं हुए। जिस कारण दोनों ने 18 अप्रैल 1986 को घर से भागकर शादी कर ली थी। 16 साल की मैरिड लाइफ के बाद 2002 में आमिर ने रीना को तलाक दे दिया था। आज भी आमिर रीना को हर खास मौके पर जरूर याद करते हैं।

Amir--Khan-&-Reena-DuttaImage Source: http://www.filmibeat.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here