देखिये दुनिया का सबसे बड़ा रावण का पुतला, लिम्का बुक में है नाम दर्ज

0
749
रावण

 

दशहरा पर्व पर रावण के पुतले का दहन तो अक्सर आपने देखा होगा, पर क्या आपने दुनियां के सबसे ऊंचे रावण के पुतले को देखा है यदि नहीं तो आज हम आपको इस बारे में ही बता रहे हैं। दुनियां का यह सबसे बड़ा रावण का पुतला हरियाणा के अंबाला स्थित बराड़ा में बनता है। यहां के श्री रामलीला क्लब बराड़ा के संयोजक तनवीर जाफरी ने इस बारे में बताते हुए कहा कि “इस पुतले का निर्माण रामलीला क्लब के संस्थापक अध्यक्ष तेजिंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में किया जाता है। 50 लोगों की टीम द्वारा इस 210 फीट के रावण के पुतले को निर्मित किया गया है।”

रामलीला क्लब के संस्थापक अध्यक्ष तेजिंद्र सिंह चौहान इस बारे में बताते हैं कि “उनको रावण के पुतले बनाने का शोंक बचपन से था। वे बचपन में दशहरे के दिन खुद अपने मित्रों के साथ रावण के पुतले का दहन करते थे। इसके बाद 1987 में उन्होंने 20 फिट के एक रावण के पुतले का निर्माण किया। जैसे जैसे तेजिंद्र सिंह चौहान का यह शौक बढ़ता गया वैसे वैसे खर्च भी बढ़ता गया। आपको यह बात हैरान करेगी कि इस शौक के कारण वे अब तक 12 एकड़ जमीन बेच चुके हैं लेकिन इस कार्य के बाद में उन्होंने जो उपलब्धि पाई है उसके सामने जमीन बेचने का सौदा बहुत छोटा नजर आता है। आपको बता दे कि तेजिंद्र सिंह के बनाये रावण के पुतले का नाम अब तक 5 बार लिम्का बुक में आ चुका है। वर्तमान में तेजिंद्र सिंह सिर्फ 4 एकड़ जमीन पर ही खेती करते हैं तथा प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। अपनी आमदनी का 80 प्रतिशत भाग वे रावण के पुतले के लिए निकालते हैं। इस बार उन्होंने 210 फीट का दुनियां का सबसे ऊंचा रावण का पुतला खड़ा किया है। इस पुतले को तैयार करने के लिए उन्होंने अपनी 50 लोगों की टीम के साथ कई महीने पहले ही मेहनत शुरू कर दी थी। इस पुतले को क्रेन की सहायता से खड़ा कर दिया गया है और 30 सितंबर को बराड़ा के दशहरा मैदान में इस पुतले का दहन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here