यह है दुनिया का सबसे बड़ा दर्शनीय और समृद्ध धार्मिक स्थल

0
362

आपने कई धार्मिक स्थल देखें ही होंगे पर क्या आप दुनिया के सबसे समृद्ध और सबसे ज्यादा दर्शनीय धार्मिक स्थल वाले स्थान को जानते हैं नहीं न, तो आज हम बता रहें हैं आपको दुनिया के सबसे ज्यादा दर्शनीय और समृद्ध धार्मिक स्थल वाले स्थान के बारे में अपने इस आलेख में। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जहां पर सबसे ज्यादा धार्मिक स्थान है और यह स्थान सबसे ज्यादा समृद्ध भी है, तो आइए जानते हैं इस स्थान के बारे में…

tirupati tirumala devasthanam1Image Source:

यदि बात सबसे ज्यादा दर्शनीय और समृद्ध हिन्दू धार्मिक स्थान की हो तो यह स्थान निश्चित रूप से “आंध्र प्रदेश” ही है। यह दुनिया का सबसे ज्यादा दर्शनीय और समृद्ध स्थान माना जाता है। यहीं पर आपको तिरुपति, श्रीशैलम, भगवान वेंकटेश्वर का निवास, श्री मल्लिकार्जुन का निवास, यादगिरिगुट्टा, श्री लक्ष्मी नरसिंह आदि अनेक धार्मिक और सबसे ज्यादा दर्शनीय स्थान मिलेंगे, साथ ही हजार स्तंभों का मंदिर, रामप्पा मंदिर जैसे मंदिर भी आपको यहीं देखने को मिलते हैं। जिनकी वास्तुकला तथा नक्काशी देखकर कोई भी चकित रह जाता है।

tirupati tirumala devasthanam2Image Source:

यहां पर आपको बोद्ध घर्म के कई केंद्र भी देखने को मिलते हैं जो काफी प्राचीन भी हैं। दूसरी ओर यहां का विशाखापट्नम भी पर्यटकों के लिए विशेष महत्त्व रखता है। चूने-पत्थर की एक लाख वर्ष पुरानी गुफाएं हों या पापी कोंडलु के छोटे से रास्ते से होते हुए गोदावरी नदी तक नौकाओं की दौड़ या फिर गोल्डन बीच यहां पर सभी कुछ देखने के लायक है। यही कारण है कि आंध्र प्रदेश धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र का सबसे बड़ा केंद्र दुनिया में माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here