सलमान-सोनम फैशन शो में दिखे लाजवाब

0
607

सलमान खान आजकल सुल्तान के लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। आजकल वो बिग बॉस में भी अपने इसी लुक में शो को होस्ट करते नजर आते हैं।

अहमदाबाद में फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडियाज हट्स टू हाई स्ट्रीट द्वारा आयोजित फैशन शो में सलमान खान, सोनम कपूर के साथ रैंप पर शिरकत करते नजर आए। सलमान खान की ड्रेस रोहित बाल ने डिजाइन की थी। सलमान ब्लैक कुर्ते में बेहद आकर्षक लग रहे थे।

सोनम कपूर भी काफी सुन्दर लिबास में नजर आईं। इन दोनों की जोड़ी को साथ में सबने काफी पसंद किया। दोनों ने हाथों में हाथ डालकर रैंप पर वॉक किया।
दिवाली पर सोनम और सलमान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो रिलीज हो रही है। जिसका सलमान के फैंस को काफी समय से इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here