इस खूबसूरत लड़की से डरता है ISIS , मारने पर रखा है 10 लाख डॉलर का इनाम

0
543
ISIS

 

ISIS आज के समय में सभी के लिए खतरा बना हुआ है, पर एक लड़की ऐसी भी है जिससे ISIS खुद डरता है। आज हम आपको इस लड़की के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं। आपको बता दें कि इस लड़की का नाम “जोआना पलानी” है और इसकी उम्र 23 वर्ष है। इस लड़की से ISIS इस हद तक डरा हुआ है कि इस लड़की के कत्ल करने पर उसने 10 लाख डॉलर का इनाम भी रखा हुआ है।

ISISImage Source:

आपको हम बता दें कि जोआना पलानी एक कुरदीश महिला है और उसने 2014 में अपनी पढ़ाई छोड़ कर ISIS के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी थी। वर्तमान में यह महिला डेनमार्क की राजधानी में जेल में है। जून 2015 में इस महिला पर देश छोड़ने पर बैन लगाया जा चुका है और यदि इस महिला के आरोप सही साबित हो जाते हैं, तो इसको 2 वर्ष जेल की सजा हो सकती है। इस महिला पर यह आरोप है कि इसने ISIS के आतंकियों को डेनमार्क से मीडिल ईस्ट में स्थापित किया था। पिछले वर्ष इस महिला का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। इस महिला ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि “मैं डेनमार्क या अन्य देशों के लिए खतरा क्यों बनूंगी। मैंने यहां पर मिलिट्री ट्रेनिंग की है और मैं ISIS के खिलाफ लगातार लड़ रही हूं।”

ISISImage Source:

आपको बता दें कि इस महिला का परिवार ईरान के ही कुर्दिस्तान रहने वाला है और गल्फ वार के समय ही जोआना नामक यह लड़की पैदा हुई थी, फिर जोआना का परिवार डेनमार्क में ही रह गया। आपको बता दें कि यह लड़की इराक में पेशमर्गा फोर्स व कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट के साथ में ISIS के खिलाफ लड़ चुकी है। इस प्रकार से एक तेज तर्रार लड़ाका होने के कारण इस महिला ने ISIS को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, जिसके बाद ISIS ने इस महिला के सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here