98 वर्ष की इस खूबसूरत योग ट्रेनर के बारे में जानकर आप हो जाएंगे चकित

0
425

आज के दौर में “योग” का लाभ बड़ी संख्या में लोग ले रहें हैं, बाबा रामदेव ने प्रत्येक का परिचय योग से करा दिया है, पर आप शायद दुनिया की एकमात्र 98 वर्षीय महिला योग ट्रेनर के बारे में नहीं जानते होंगे, इसलिए आज हम आपको बता रहें हैं इस अनोखी महिला के बारे में। इस महिला की उम्र वर्तमान में 98 वर्ष है और इस उम्र में सामान्यतः लोग बिस्तर से उठ भी नहीं पाते हैं और यह महिला इतनी बड़ी उम्र में बड़ी ही आसानी से अन्य लोगों को लंबे समय से योग सीखा रही है।

image source : 

98 वर्ष की “ताओ पोरचों लिंच” नामक यह महिला अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहती है, आज के समय में ये इतनी बड़ी उम्र की एकमात्र योगा इंस्ट्रक्टर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ताओ भारतीय मूल की महिला हैं।
ताओ भारत के पुडुचेरी में पैदा हुई थी, इनकी मां मणिपुरी तथा पिता फ्रांसीसी थे, पिछले 75 सालों से ताओ न्यूयॉर्क में ही रह रही है और लोगों को योग सीखा रही है। ताओ के पास में योग सीखने के लिए बहुत से लोग आते हैं। ताओ अमेरिका के अमेरिका गॉट टैलेन्ट सीजन 10 में भी नजर आईं थी, इसके अलावा वह मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। ताओ एक लेखिका भी रही हैं और ताओ को लेखन कार्य के लिए अवॉर्ड भी मिल चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here