भारत-पाक संबंधों के कारण 5 वर्षों तक अधर में लटके सैयद शरीक और सादिया के प्यार को मिल गया है मुकाम

-

 

भारत और पाकिस्तान के खराब रिश्तों की बात आप सभी जानते ही हैं, पर अब सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद भारत का लड़का और पाक की लड़की एक दूसरे के हो सकते हैं। जी हां, यह सही खबर है हाल ही में सरकार ने भारत के लखनऊ के रहने वाले लड़के और पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली लड़की की शादी के मामले को हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद में उनके जीवन में एक बार फिर से खुशियां लौट आई हैं। आपको हम बता दें कि 5 वर्ष पहले दोनों की शादी तय हुई थी पर भारत-पकिस्तान के आपसी रिश्ते लगातार बिगड़ते गए, जिसके कारण यह शादी नहीं हो सकी। इन दोनों ने इंतजार किया और अब 5 वर्ष बाद भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

भारतImage Source:

आपको बता दें कि भारत के लखनऊ के निवासी “सैयद शरीक हाशमी” और पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली “सादिया मेहरान” की शादी 5 वर्ष पहले ही तय हुई थी, जिसको अब भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। पिछले 5 वर्षों में पाकिस्तान की रहने वाली सादिया मेहरान ने भारत में आकर निकाह करने की कई बार कोशिश की थी, पर पाकिस्तान से उनको वीजा ही नहीं मिल पाया। सादिया की शादी लखनऊ के शरीक से 2012 में तय हुई थी, पर भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के कारण वे 2017 तक भारत नहीं आ पाई। अब गृह मंत्रालय ने इस बारे में अहम फैसला लेते हुए कहा है कि उनकी इस समस्या का समाधान जल्दी ही किया जाएगा। आपको हम बता दें कि लड़का और लड़की के परिवार एक दूसरे के रिश्तेदार हैं और वे कई बार मिल चुके हैं तथा पहले भी पाकिस्तान के लोग कई बार भारत आ चुके हैं। इन दोनों में रिश्ता तय हो गया था, पर अभी तक शादी नहीं हो पाई थी, लेकिन अब जल्द ही दोनों परिवारों में खुशियां लौट आएंगी।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments