अनोखा पेड़ – इंसानो की तरह खिलखिलाता है यह पेड़

0
1168

आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं जिसको वैसे ही गुदगुदी होती है जैसे की किसी इंसान को होती है। यदि आप इस पेड़ को इंसान के तरीके से गुदगुदी करते हैं तो यह पेड़ खिलखिला कर हंस पड़ता है। देखा जाए इस प्रकार से गुदगुदी करने पर हंसने वाला यह दुनिया की एक मात्र प्रजाति का ही वृक्ष है, आइये जानते हैं इस वृक्ष के बारे में विस्तार से।

laughing tree in uttarakhand1Image Source:

यह पेड़ उत्तराखंड के कालाढूंगी नामक स्थान पर है, इस पेड़ पर यदि आप अपनी अंगुली को रगड़ते हैं तो यह खिलखिला पड़ता है और इसकी शाखाये हिलने लगती है तथा पत्तियां भी हिलने लगती हैं, इसलिए बहुत से लोग इस पेड़ को हंसने-रोने वाला पेड़ भी कहते हैं। इस पेड़ का वानस्पतिक नाम ‘रेंडिया डूमिटोरम’ है, इस पेड़ पर कई शोध सिर्फ इसलिए ही हो चुके हैं कि यह पेड़ अंगुली लगने पर इंसानो जैसी प्रतिक्रिया क्यों करता है। वर्तमान में भी इस पेड़ पर शोध चल रहें हैं। बहुत से पर्यटक इस पेड़ को देखने के लिए और इसको गुदगुदी करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। लोगों ने स्वयं देखा है कि इस पेड़ को गुदगुदी करने पर इस पेड़ के सारे तने स्वयं ही हिलने लगते हैं और ऐसा लगता है जैसे यह पेड़ हंस रहा हो, यही कारण है कि लोग इस पेड़ को देखने के लिए दूर-दूर से चले आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here