बर्गर प्रतियोगिता – ज्यादा बर्गर खाने से फट गया युवक का पेट, जानें इस बारे में

0
786
बर्गर

 

बर्गर आपने खूब खाये ही होंगे, पर क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि बर्गर खाने से किसी शख्स का पेट फटा हो? यदि नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स से रूबरू करा रहें हैं जिसका पेट बर्गर खाने से फट गया। आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली में बर्गर खाने की एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी और इस प्रतियोगिता में एक युवक ने इतने ज्यादा बर्गर खा लिए की उसका पेट ही फट गया। आइए अब आपको विस्तार से बताते हैं इस बारे में…

बर्गरImage Source:

आपको सबसे पहले हम बता दें कि जिस युवक का पेट ज्यादा बर्गर खाने से फट गया है उसका नाम “गर्व” है और यह युवक दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेकेंड ईयर का छात्र है। गर्व ने बताया कि वह अपने दोस्तों के कहने पर बर्गर प्रतियोगिता में गया था और उसने वहां हिस्सा लिया तथा जीत भी गया, पर अगले दिन जब गर्व को उल्टी हुई तब उसकी उल्टी में खून भी आने लगा। डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने इसके लिए चिली बर्गर जिम्मेदार बताया। एक निजी अस्पताल में गर्व ने खुद का चेकअप कराया तो पता लगा कि उसके पेट के अंदर का एक भाग फट गया है। इसके बाद गर्व का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उस फटे हिस्से को बाहर निकाला। डॉक्टर दीप गोयल ने गर्व का इलाज किया है, डॉ गोयल कहते है कि असल में चिली गर्म होते हैं और इससे पेट में गैस बनती है। ज्यादा मात्रा में चिली खाने से पेट के आतंरिक भाग को नुकसान पहुंचता है। डॉ. गोयल आगे कहते हैं कि हम लोगों ने अल्सर या शराब से पेट में होने वाले नुकसान के कई केस देखे हैं, पर चिली से होने वाले नुकसान का यह पहला केस हमारे सामने आया है। खैर, गर्व अब सही है, पर आप भी कुछ ऐसी ही प्रतियोगिता के चक्कर में खुद का नुकसान न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here