सैफई में मनाया जाएगा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का जन्मदिन, 1 लाख मेहमान करेंगे शिरकत

0
318

सैफई सजधज कर तैयार हो चुकी है। मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। और आए भी क्यों ना…समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जो है। मुलायम सिंह यादव 22 नवंबर को 77 साल के हो रहे हैं। देश की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन इस बार सैफई में काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

mulayam singh yadav
Image Source: http://s3.firstpost.in/

कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए संगीतकार ए.आर. रहमान अपनी टीम के साथ सैफई पहुंच चुके हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी यहां पहुंच गए हैं। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के जन्मदिन का जश्न आज रात से ही शुरू हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक खबर है कि इस जश्न में देसी-विदेशी सहित एक लाख से अधिक खासोआम मेहमान शामिल होने वाले हैं।

मुलायम सिंह यादव आज रात 12 बजे के बाद एथलेटिक्स स्टेडियम में अपने एक लाख मेहमानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन पर पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
बताया जा रहा है कि मुलायम के जन्मदिन में कई नामचीन हस्तियों के शिरकत करने की संभावना है। महानायक अमिताभ बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, बिहार के नेता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, रामविलास पासवान के भी समारोह में पहुंचने की पूरी संभावना जताई जा रही है। आयोजन समिति ने देश की कई नामचीन हस्तियों को भी न्यौता भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here