विचारधारा ही नहीं, अब सुगंध से भी जुड़ी समाजवादी पार्टी

0
390

समाजवादी पार्टी के बारे में तो आप भी ये जानते होंगे कि वो अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकती है। कभी समाजवादी पार्टी लोगों को लैपटॉप बाटने लगती है तो कभी कुछ और। एक बार फिर पार्टी ने कुछ इसी तरह का काम किया है। समाजवादी पार्टी ने अब परफ्यूम की दुनिया से भी अपनी पार्टी को जोड़ने का प्रयास किया है। सूत्रों से खबर आ रही है कि अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने की खुशी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक परफ्यूम लॉन्च किया है। जिसका नाम समाजवादी सुगंध बताया जा रहा है।

इस परफ्यूम को मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों लॉन्च कराया गया है। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की नदियां भी समाजवादी हैं। इतना ही नहीं हमारे यहां की नदियां भी किसी तरह का भेदभाव नहीं करती हैं। इसी तरह हमारी पार्टी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है।

Akhilesh-YadavImage Source: http://www.palpalindia.com/

आपको बता दें कि यह परफ्यूम आपको चार अलग-अलग सुगंधों में मिल जायेगे। वैसे तो अक्सर लोग समाजवाद को एक विचारधारा समझते थे, लेकिन इस परफ्यूम के लॉन्च होने के बाद अब हम इसे सुगंध भी कह सकते हैं। इस परफ्यूम में प्रयोग की गई सुगंधों के बारे में भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया। कहा कि ये सुगंध उत्तर प्रदेश के मशहूर स्थानों से जुड़ी हुई हैं, जो कि समानता, योग्यता और प्रगति को दर्शाती हैं। अगर अब आप भी इन परफ्यूम को इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बात दें कि यह परफ्यूम केवल मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, नौकरशाह और राज्य के मंत्री ही प्रयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसे बहुत ही सीमित मात्रा में बनाया जाएगा। इस परफ्यूम को एक लकड़ी के बॉक्स में दिया जाएगा, जिसमें चार अलग-अलग सुगंध के परफ्यूम होंगे। वैसे अभी इसकी 5000 बोतलों को तैयार किया जा रहा है।

इस परफ्यूम को बनाने वाली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी पुनीत जैन ने परफ्यूम के क्षेत्र से जुड़े हुए कई पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2 साल पहले ही इस परफ्यूम को बनाने के बारे में सोच लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here