बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा की बेटी सोनिया बन चुकी हैं एक्ट्रेस

0
824

बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा को अपने समय के काफी चर्चित और नंबर वन के हिरो के रूप में जाना जाता है। इन्होंने फिल्म में एक साधारण स्टाइल से काम करते हुए लोगों के दिलों में काफी अच्छी जगह बनाई थी। आज भले ही उन्हें गुजरे हुए 25 साल हो गए हैं, पर उनकी यादें लोगों के दिलों में आज भी बनी हुई हैं। 30 अक्टूबर 1990 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था।

Sonia and vinod mehra
विनोद मेहरा ने तीन शादी की थी। उनकी पहली शादी मीना बोरका, दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी और उनकी तीसरी पत्नी किरण थी। जब विनोद का निधन हुआ था तब उनकी बेटी सोनिया मेहरा की उम्र दो साल से भी कम थी। 2 दिसंबर 1988 को जन्मी सोनिया विनोद की बेटी हैं।

केन्या में हुआ सोनिया का पालन-पोषणः
पिता के निधन के बाद सोनिया का पालन-पोषण उनके नाना-नानी के यहां केन्या में हुआ। केन्या और लंदन से पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। इस दौरान लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स के एक्टिंग एग्जामिनेशन में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। 17 साल की उम्र में वे मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रीपेयर्स से 3 महीने का कोर्स किया। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोनिया ट्रेंड डांसर भी हैं।

Soniya MehraImage Source: http://i1.dainikbhaskar.com/

फिल्म ‘विक्टोरिया नं. 203’ से बॉलीवुड डेब्यूः

सोनिया ने साल 2007 में डायरेक्टर अनंत महादेवन की फिल्म विक्टोरिया नं. 203 से बॉलीवुड डेब्यू किया। यह इसी नाम से 1972 में आई सुपरहिट फिल्म की रीमेक थी। नई विक्टोरिया नं. 203 में सोनिया के अलावा अनुपम खेर, ओम पुरी, जिमी शेरगिल और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में थे।

victoria no 203Image Source: http://www.checkmymovie.com/

‘रागिनी एमएमएस 2’ से मिली पहचानः

सोनिया ने अब तक करीब 4 फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म रागिनी एमएमएस 2 (2014) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने तान्या कपूर नाम का किरदार निभाया था। फिल्मों के साथ-साथ सोनिया टीवी पर भी काम कर चुकी हैं। एमटीवी के कई प्रोग्राम्स (एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज, और एमटीवी स्टाइल चेक) आदि में बतौर वीजे नजर आ चुकी हैं।

Soniya Mehra Ragini MMS 2Image Source: http://datastore01.rediff.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here